फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The trade union hired a cleaner at its own expense at CHC Bedinagar

Pithoragarh News: व्यापार संघ ने अपने खर्च पर सीएचसी बेड़ीनाग में रखा स्वच्छक

Tue, 27 Oct 2026 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 27 Oct 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
The trade union hired a cleaner at its own expense at CHC Bedinagar
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लड़खड़ाई सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने की स्वास्थ्य विभाग ने जिम्मेदारी नहीं निभाई तो इसके लिए व्यापार संघ को आगे आना पड़ा है। व्यापार संघ ने अपने खर्च पर सीएचसी में स्वच्छक की नियुक्ति कर स्वास्थ्य विभाग, प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए सिस्टम को आइना दिखाया है।
विज्ञापन

सीएचसी बेड़ीनाग में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज पहुंचते हैं। अस्पताल में लंबे समय से स्वच्छक का पद रिक्त होने से सफाई व्यवस्था चरमाराई है। अस्पताल के वार्ड और परिसर में जगह-जगह गंदगी पसरी है जो मरीजों के साथ ही तीमारदारों के स्वास्थ्य के लिए खतरा बन रही है।
विज्ञापन

गंदगी से मरीजों में संक्रमण का खतरा बना हुआ है। व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत ने बताया कि कई बार मांग के बाद स्वास्थ्य विभाग सीएचसी में स्वच्छक की नियुक्ति नहीं कर सका है। ऐसे में व्यापार संघ ने एकजुट होकर अपने खर्च पर स्वच्छक की नियुक्ति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एक वर्ष के लिए नियुक्त स्वच्छक को व्यापार संघ प्रतिमाह मानदेय देगा। व्यापार संघ ने स्वच्छक को प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. देवेश टम्टा के माध्यम से नियुक्ति पत्र दिलाकर सिस्टम को जगाने का काम किया है।

स्थानीय लोगों और अस्पताल प्रबंधन ने व्यापार संघ की इस पहल का स्वागत किया है। व्यापार संघ अध्यक्ष रावत ने बताया गया कि स्वच्छक को मानदेय देने में उनके साथ वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष कमलेश पंत, दीपक बोरा, व्यापार संघ महासचिव अमित सस्ते, उपाध्यक्ष कमल खाती, उप सचिव भगवान कार्की, देवेंद्र कालाकोटी, अमित पाठक, मनीष पंत, सुधा खनका, राजू खाती, मंगल कोरंगा, जीवन पंत, संजू तिवारी सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed