फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The soldiers resolved to protect the plants

जवानों ने देश की सीमाओं की तरह पौधों की सुरक्षा करने का लिया संकल्प

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 05:18 PM IST
विज्ञापन
The soldiers resolved to protect the plants
डीडीहाट में पौधरोपण करते एसएसबी जवान। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
मुनस्यारी/डीडीहाट/अस्कोट/बेड़ीनाग। रविवार को मुनस्यारी और डीडीहाट में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस और सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने पौधे लगाए। सीमाओं की तरह इन पौधों की सुरक्षा का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन

आईटीबीपी चौकी मुनस्यारी और लीलम में जवानों ने 500 पौधे रोपे। प्रत्येक जवान ने पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया। महिला जवानों ने भी अंगूर, चिनार, चमखड़िक, पांगर, अखरोट, कटभोज पौधे रोपे गए। कार्यक्रम में आईटीबीपी चौकी इंस्पेक्टर सुभाष, एसआई हीरा सिंह मर्तोलिया, प्रकाश सिंह, मनोज सिंह, हरीश सिंह, गीता पंत, पुष्षा, पूजा, वन रेंजर पूरन सिंह देउपा, त्रिलोक सिंह, बहादुर सिंह आदि थे।
विज्ञापन

डीडीहाट में मेरा वृक्ष, मेरी धरा कार्यक्रम के तहत एसएसबी और आईटीबीपी जवानों ने परिसर में 500 से अधिक पौधे रोपे। एसएसबी की 11वीं वाहिनी में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ डिप्टी कमांडेंट बाकेबिहारी ने किया। मलयनाथ मंदिर को जाने वाले पैदल रास्ते के किनारे एसएसबी के अधिकारी और जवानों ने पौधों का रोपण किया। वहीं, आईटीबीपी में भी सेनानी एटी बोरकर के निर्देश पर वाहिनी परिसर और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में फलदार, छायादार पौधों का रोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्कोट में राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर अस्कोट क्षेत्र में रविवा
र को शिक्षकों ने विशिष्ट तरीके से पौधरोपण कर पुरानी पेंशन बहाली का समर्थन किया। राजकीय शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष गोविंद भंडारी के नेतृत्व में यहां पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन के तीन शब्दों के प्रथम तीन अक्षरों से शुरू होने वाले नामों के पौधे पीपल, पंय्या, बांज का रोपण किया।

शिक्षकों ने कहा कि सरकार को एक अक्तूबर 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों और कार्मिकों को भी पुरानी पेंशन योजना का लाभ प्रदान कर उनके साथ न्याय करना चाहिए।
बेड़ीनाग में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण किया गया। रेनू किरण मेहरा, रोशन कुमार, अंजलि ने अपने अपने ग्राम क्षेत्र भिनगरी, गोलू चौराहा प्रेमनगर में अपने ग्राम वासियों के साथ पौधे लगाए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और महाविद्यालय के छात्रसंघ और छात्रों ने कॉलेज परिसर के साथ ही उत्तर पूर्व में स्थित बेड़ीनाग मंदिर महादेव परिसर में भी पौधरोपण किया। इस अवसर पर डॉ. जेएन पंत, डॉ. धीरज खाती, डॉ. पीसी मठपाल, डॉ. बालम सिंह बिष्ट, सचिन पंत, धीरज मेहरा, छात्रसंघ अध्यक्ष कमलेश राठौर आदि रहे।

मुनस्यारी में पौधरोपण करते आईटीबीपी जवान। संवाद न्यूज एजेंसी

मुनस्यारी में पौधरोपण करते आईटीबीपी जवान। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed