फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The situation in the banks that are still not normal

बैंकों में हालात अभी सामान्य होने वाले नहीं

Thu, 08 Dec 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Thu, 08 Dec 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
The situation in the banks that are still not normal
पिथौरागढ़ में स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के बाहर लगी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

नोटबंदी को एक महीना पूरा हो गया है। वित्त मंत्री और रिजर्व बैंक के गवर्नर ने आठ नवंबर को एलान किया था कि दस दिन के भीतर सब कुछ सामान्य हो जाएगा, लेकिन यहां फिलहाल सामान्य हालात होने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। बैंकों में लगने वाली भीड़ दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। महीने का प्रथम सप्ताह होने के कारण हर व्यक्ति को घर के खर्चे के लिए पैसे की जरूरत है, लेकिन बैंक लोगों की इस न्यूनतम जरूरत भर के लिए भी पैसा दे पाने की स्थिति में नहीं है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के दोनों एटीएम, आईडीबीआई का एटीएम एवं कुछ अन्य एटीएम में पैसा पड़ा। सुबह से ही इन एटीएम के आगे इतनी भीड़ लग गई कि कई बार रोड जाम की नौबत आने लगी। स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में कैश की गंभीर किल्लत होने लगी है। मुख्य शाखा के अधीन नाकोट, वड्डा, जाजरदेवल, कनालीछीना, ऐंचोली समेत कुल 11 शाखाएं आती हैं। इन शाखाओं से रोजाना 25 लाख कैश की डिमांड आ रही है, लेकिन किसी भी बैंक को पांच लाख से अधिक की राशि दे पाना संभव नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


बैंक के अधिकारी कैश की कमी से काफी परेशान हैं। एटीएम से इस समय मात्र दो हजार का एक नोट निकल रहा है, जबकि काउंटर भुगतान के तौर पर छह हजार रुपए से अधिक की राशि दे पाना संभव नहीं है। विवाह के लिए भी 24 हजार ही मिल रहे हैं। स्टेट बैंक के रोकड़ अधिकारी कन्हैया लाल ने बताया कि पेंशन, वेतन के भुगतान के लिए इस समय बैंक को रोजाना दो करोड़ रुपए की जरूरत है, लेकिन इतनी रकम जुटा पाना संभव नहीं हो रहा है। बैंक डिपॉजिट की रफ्तार इतनी कम है कि लोग नए और प्रचलित नोट बहुत कम मात्रा में जमा कर रहे हैं। व्यापारी ज्यादातर लेनदेन चेक के माध्यम से करने लगे हैं। रुपए को लेकर सभी जगह हाहाकार की स्थिति है। हर व्यक्ति पैसे जुटाने के लिए ही पसीना बहाने में लगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कासनी बैंक की शाखा की स्थिति ठीक
कैंट एरिया में कासनी स्थित स्टेट बैंक की शाखा की स्थिति इस समय सबसे अच्छी चल रही है। बैंक की इस शाखा में रोजाना दस लाख रुपए की नगदी जमा हो रही है। सेना की कैंटीनों से बैंक में लगातार रुपया पहुंच रहा है। कासनी का एटीएम लगातार चला हुआ है और चेक से लोगों को दस हजार रुपए तक और विवाह के लिए 24 हजार रुपए की राशि दी जा रही है।

दो दिन बैंक बंद रहने पर होगी दिक्कत
दस दिसंबर को द्वितीय शनिवार और 11 दिसंबर को रविवार के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा। दो दिन तक बैंक बंद रहने से लोगों के सामने भारी संकट की स्थिति आने वाली है। लोग किसी भी तरह पैसा जुटाने की जद्दोजहद में हैं। इसके लिए वह बैंकों में घंटों खड़े रहने को विवश हैं। यदि दो दिन तक बैंक बंद रहे तो समस्या और गंभीर हो जाएगी।


बैंक में सिक्कों की कोई कमी नहीं
स्टेट बैंक के डिप्टी मैनेजर मुन्नागिरी गोस्वामी ने बताया कि बैंक के पास सिक्के बहुत मात्रा में हैं। नोट न होने की स्थिति में सिक्के बांटे जाएंगे। यह बात अलग है कि लोग सिक्के लेने से इनकार कर रहे हैं। क्योंकि इनको बाद में बैंक में जमा कराने की भी समस्या आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed