{"_id":"585023a84f1c1b775d649c97","slug":"the-route-march-5000-volunteers","type":"story","status":"publish","title_hn":"5000 स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5000 स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Tue, 13 Dec 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
देवसिंह मैदान में पथ संचलन के लिए एकत्रित स्वयंसेवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघ समरसता संगम कार्यक्रम में मंगलवार को पांच हजार से ज्यादा लोगों ने पथ संचलन किया। नगर में इससे पहले आरएसएस का इतना बड़ा कार्यक्रम नहीं हुआ था। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम की कई दिनों से तैयारी की जा रही थी। आरएसएस की पूर्ण गणवेश में जब हजारों की संख्या में स्वयंसेवक नगर की सड़कों पर निकले तो लोग देखने के लिए उमड़ पड़े। कई मार्गों पर पथ संचलन के कारण ट्रैफिक को रोकना पड़ा।
विज्ञापन
सुबह 11 बजे देवसिंह मैदान में स्वयंसेवक एकत्र हुए। वहां पर आरएसएस के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र प्रचारक आलोक ने समरसता संगम के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी। चार्टेड अकाउंटेंट एमसी पांडे की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम के दौरान कुछ देर तक योग की कक्षा भी चली। देवसिंह मैदान से स्वयंसेवकों का दल सिल्थाम, गांधी चौक, सिमलगैर, लिंक रोड, बस स्टेशन होते हुए वापस देवसिंह मैदान में पहुंचा। ज्यादा भीड़ होने के कारण कुछ स्वयंसेवकों का रूट सिल्थाम से बैंक रोड, घंटाकरण की तरफ करना पड़ा।
विज्ञापन
इस दौरान विशिष्ट अतिथि के तौर पर बंशीलाल विश्वकर्मा, विभाग संघ चालक धर्म सिंह रावत, जिला संघ चालक देवकीनंदन भट्ट, प्रांत प्रचारक युद्धवीर, क्षेत्र प्रचार प्रमुख कृष्ण चंद, विभाग कार्यवाह आनंद ओली, नगर कार्यवाह राजकुमार आदि मौजूद रहे। पथ संचलन में विद्या भारती की ओर से संचालित स्कूलों के बच्चे भी शामिल हुए।
विज्ञापन