फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The route between Najang-Malpa narrowly narrow

नजंग-मालपा के बीच रास्ता काफी संकरा

Sat, 14 Oct 2017 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Updated Sat, 14 Oct 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
The route between Najang-Malpa narrowly narrow
नजंग से मालपा जाने वाला संकरा पैदल रास्ता - फोटो : अमर उजाला

नजंग और मालपा के बीच लोनिवि ने पैदल रास्ता तैयार तो कर लिया है, लेकिन यह रास्ता कई स्थानों पर इतना संकरा है कि उसमें सामान समेत खच्चरों को ला पाना संभव नहीं है। अब तक सामान लेकर मालपा से एक भी खच्चर नजंग और मांगती नहीं पहुंच पाया है। अब माइग्रेशन पर घाटियों को लौटने वाले और भारत-तिब्बत व्यापार में शामिल होकर आने वाले व्यापारियों के सामने नया संकट खड़ा हो गया है। मालपा और मांगती में 13 अगस्त की देर रात बादल फटने से भारी तबाही मची थी।

विज्ञापन


खच्चर यूनियन के खड़क सिंह, जयराज सिंह, रूप सिंह, धीरेंद्र सिंह ने कहा कि पहले से आपदा की मार झेल रहे और विगत दो माह से गुंजी में बेरोजगार फंसे हुए खच्चर स्वामियों को अपने खच्चरों की सलामती की चिंता सता रही है। ऐसे खतरनाक रास्ते पर कभी भी खच्चर गिर सकते हैं। खच्चर यूनियन ने कहा कि नजंग नाले से गर्बाधार के ओर भी संपर्क मार्ग टूटा है, इसमें खच्चरों का चलना संभव नहीं है।
विज्ञापन


बता दें कि मालपा और मांगती के बीच लगभग तेरह सौ मीटर पैदल मार्ग नष्ट हो चुका था। रास्ता बनने तक लोगों को रस्सी की सीढ़ी के सहारे आना पड़ा। एक सप्ताह पहले लोनिवि ने पैदल रास्ता तो तैयार कर दिया, लेकिन कम से कम सामान लादकर इस रास्ते से खच्चरों को ला पाना संभव नहीं है। लोनिवि के सहायक अभियंता जीएस जनौटी, जेई इंद्र सिंह बोरा, आदित्य पाटनी का कहना है कि संकरे पैदल रास्ते की मरम्मत का काम चल रहा है। अब एक-दो स्थानों पर ही दिक्कत है। उसे जल्दी ठीक कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed