फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The road is not performed by

सड़क निर्माण न होने पर लोगों ने किया प्रदर्शन

Sat, 07 Feb 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला /पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला /पिथौरागढ़ Updated Sat, 07 Feb 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
The road is not performed by

पांडेगांव पुल से बजेटी तक प्रस्तावित दो किलोमीटर सड़क का स्वीकृति के चार साल बाद भी निर्माण न होने से आक्रोशित क्षेत्र के लोगों ने शनिवार को जिला मुख्यालय में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

 जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना दिया। जिलाधिकारी का घेराव किया। न्यू सेरा विवेकानंद संघर्ष सेवा समिति के बैनर तले सड़कों पर उतरे लोगों ने कहा कि लोनिवि के अधिकारी इस सड़क के निर्माण के लिए तमाम तरह के बहाने ढूंढ रहे हैं। कभी नाप भूमि के स्वामियों के विरोध की बात कही जा रही है तो कभी शासन से धन न मिलने का जिक्र किया जाता है। जबकि वास्तविकता यह है कि प्रस्तावित सड़क में कोई नाप भूमि नहीं पड़ रही है। सारी जमीन राजस्व विभाग की है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सड़क बन जाने पर बजेटी मोहल्ले की पांच हजार आबादी का यातायात की सुविधा मिल जाती। साथ ही उस इलाके में स्थित जमीन का भविष्य में पार्किंग स्थलों के निर्माण में उपयोग किया जा सकता है। लोगों ने जमीन की स्थिति का आकलन करने के लिए उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी गठित करने की भी मांग की। प्रदर्शन में मौजूद भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि नगर क्षेत्र में ही जब दो किलोमीटर सड़क बनाने में टालमटोल हो रही है तो दूरदराज की सड़कों का क्या हाल होगा, अंदाजा लगाया जा सकता है। जिलाधिकारी सुशील कुमार ने लोगों को आश्वासन दिया है कि सड़क निर्माण में आ रही बाधा को दूर किया जाएगा। प्रदर्शन में महेश पाठक गोलू, सुरेश पांडे, अशोक उपरारी, ललित पंत, ललित तिवारी समेत बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed