फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The proposal to make GIC DDhat a PM Shri school is stuck in files.

Pithoragarh News: जीआईसी डीडीहाट को पीएमश्री विद्यालय बनाने का प्रस्ताव फाइलों में कैद

Mon, 29 Sep 2025 01:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 29 Sep 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
The proposal to make GIC DDhat a PM Shri school is stuck in files.
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। केंद्र के सहयोग से उत्तराखंड के कई स्कूलों को पीएमश्री का दर्जा देकर इनमें विद्यार्थियों को बेहतर सुविधा देने की योजना दम तोड़ रही है। डीडीहाट का जीजीआईसी इसका प्रमाण है। स्व. माधो सिंह जंगपांगी राजकीय इंटर कॉलेज को पीएमश्री का दर्जा देने की फाइल छह माह से शासन में अटकी है।
विज्ञापन

स्व. माधो सिंह जंगपांगी राजकीय इंटर कॉलेज को पीएमश्री बनाने की शिक्षा विभाग ने छह महीने पहले प्रक्रिया शुरू की। विद्यालय प्रशासन ने पीएमश्री के मानकों के अनुरूप फाइल तैयार की। विद्यालय मानकों की कसौटी पर खरा उतरा और इसकी फाइल शासन में भेज दी गई। लंबा समय बीतने के बाद भी यह फाइल शासन में अटकी है और यह विद्यालय पीएम का दर्जा मिल सुविधाओं के विस्तार की राह देख रहा है। यहां पढ़ने वाले 250 विद्यार्थियों को भी उम्मीद थी कि उनके विद्यालय को पीएमश्री का दर्जा मिलेगा और उन्हें अपने भविष्य के सपने को साकार करने के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी लेकिन अब तक इस मामले की फाइल शासन में अटकी हुई है।
विज्ञापन

--
पीएम श्री बनता तो होता सुविधाओं का विस्तार
अगर विद्यालय को पीएमश्री का दर्जा मिलता तो यहां का सालाना बजट दोगुना हो जाता। साथ ही विद्यालय प्रबंधन को ही रिक्त पदों पर शिक्षकों की अस्थायी तौर पर नियुक्ति करने का अधिकार प्राप्त हो जाता। स्कूल भवन के लिए करोड़ों की धनराशि केंद्र के सहयोग से मिलती। वहीं, खेल मैदान के साथ खेलों को बढ़ावा देने के लिए अतिरिक्त धन भी मिलता।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जीआईसी डीडीहाट को पीएमश्री बनाने की कार्रवाई शासन स्तर से होनी है। स्थानीय स्तर पर फाइल बनाने का काम पूरा कर मार्च में इसे शासन को भेज दिया गया था। - प्रेम सिंह पापड़ा, प्रभारी प्रधानाचार्य, जीआईसी, डीडीहाट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed