{"_id":"669d521a58857dec1303a373","slug":"the-phone-rang-for-the-first-time-in-nabi-village-of-vyas-valley-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-115793-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: व्यास घाटी के नाबी गांव में पहली बार बजी फोन की घंटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: व्यास घाटी के नाबी गांव में पहली बार बजी फोन की घंटी
Sun, 21 Jul 2024 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 21 Jul 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। व्यास घाटी के चीन सीमा से सटे माइग्रेशन ग्राम पंचायत नाबी (10500 फुट) में आजादी के बाद पहली बार फोन की घंटी बजने से ग्रामीण खुशी से उछल पड़े। उन्होंने निचली घाटी में रह रहे अपने परिजनों से बात कर हालचाल जाना।
बता दें कि पिछले सप्ताह निजी कंपनी जिओ ने ग्राम पंचायत नाबी में संचार सुविधा शुरू करा दी थी। संचार सेवा शुरू होने से स्थानीय ग्रामीणों के साथ ही आदि कैलाश यात्री और सीमा की सुरक्षा में लगे कार्मिकों को भी इसका लाभ मिलेगा। जिओ ने पिछले साल ग्राम पंचायत कुटी में भी संचार सुविधा उपलब्ध करा दी है। संचार सुविधा होने पर ग्राम प्रधान नाबी सनम देवी और होम स्टे संचालक मदन सिंह नबियाल ने सरकार का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि आपदाकाल, अन्य आपातकाल में वह समय पर प्रशासन को सूचना दे पाएंगे।
.................
गुंजी में दो साल से शोपीस बना है टावर
धारचूला। ग्राम पंचायत गुंजी में जिओ कंपनी का दो साल पहले मोबाइल टावर लग गया था लेकिन संचार सुविधा शुरू नहीं हुई। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है। सरपंच लक्ष्मी गुंज्याल ने बताया कि पिछले साल ग्राम पंचायत कुटी और इस वर्ष ग्राम पंचायत नाबी में संचार सुविधा शुरू हो गई है। कहा कि व्यास घाटी का महत्वपूर्ण गांव गुंजी होने के बाद भी दो साल से संचार सुविधा शुरू नहीं हो पाई है। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र मोबाइल टावर को शुरू कराए जाने की मांग की है। कहा कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो वह धरना-प्रदर्शन करेंगे। संवाद