फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The period of lockdown in Nepal extended to 15 April

नेपाल में लाक डाउन की अवधि 15 अप्रैल तक बढ़ाई

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 09:10 PM IST
विज्ञापन
The period of lockdown in Nepal extended to 15 April
धारचूला। नेपाल सरकार ने कोरोना की आशंका को देखते हुए लॉक डाउन की अवधि 15 अप्रैल तक बढ़ा दी है। लॉक डाउन की अवधि बढ़ने से भारत में फंसे एक हजार से अधिक नेपाली नागरिकों की मुश्किलें बढ़ सकती है। बता दें कि कोरोना महामारी की आशंका को देखते हुए भारत में लॉक डाउन के बाद हजारों की तादाद में काम करने वाले नेपाली नागरिक अपने देश लौटने के लिए एक सप्ताह पूर्व अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पहुंचे थे। लेकिन नेपाल की ओर से लॉक डाउन के चलते अंतरराष्ट्रीय झूला पुल के गेट नहीं नहीं खोले गए इसके चलते बड़ी संख्या में नेपाली भारत में ही फंसे हुए हैं। धारचूला में इस वक्त एक हजार जबकि झुलाघाट में ढाई सौ से अधिक नेपाली नागरिक फंसे हुए हैं इन सभी नेपाली नागरिकों को राजकीय इंटर कॉलेज सहित अन्य सरकारी भवनों में ठहराया गया है। इन सभी नागरिकों के लिए जिला प्रशासन भोजन की व्यवस्था कर रहा है। शिविर में रह रहे नेपाली नागरिकों को उम्मीद थी कि शीघ्र ही नेपाल के गेट खुल जाएंगे लेकिन नेपाल सरकार की ओर से लॉक डाउन की अवधि बढ़ा देने से शिविर में रह रहे नागरिकों को और अधिक मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed