{"_id":"58220b884f1c1bfb02b38ced","slug":"the-people-performing-khotila","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोतिला के लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खोतिला के लोगों ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
Updated Tue, 08 Nov 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
धारचूला एसडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते खोतिला के लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक माह से भी अधिक समय से वैकल्पिक मार्ग के सहारे आवाजाही कर रहे खोतिला वासियों ने मंगलवार को एसडीएम दफ्तर के सामने प्रदर्शन किया और ज्ञापन दिया। खोतिला वासियों ने स्थायी मार्ग बनवाने, पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था और प्रशासन द्वारा लगाए गए वाहनों का व्यवस्थित संचालन करने की मांग की।
विज्ञापन
चार अक्तूबर को भूस्खलन के कारण धारचूला-खोतिला संपर्क मार्ग टूट गया था। तब प्रशासन ने स्थानीय लोगों की आवाजाही के लिए टीवी टावर के पास से वैकल्पिक मार्ग बनाया था। मार्ग बनने के बाद बच्चों को भी चार किमी दूर से टीवी टावर होते हुए धारचूला आना पड़ रहा है। टीवी टावर मार्ग पर भी ऊपर से प्रधानमंत्री सड़क योजना के निर्माणाधीन सड़क से लगातार पत्थर गिरने का भय बना रहता है। लोग धूल भरे रास्तों से आवाजाही को मजबूर हैं। लगातार मांग के बावजूद आवाजाही के लिए स्थायी व्यवस्था नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
भाजपा नेता जगत मर्तोलिया एवं महेश गर्ब्याल के नेतृत्व में खोतिला वासियों ने प्रदर्शन किया। कहा कि सरकार और प्रशासन ने खोतिला गांव के लोगों को अपने हाल पर छोड़ दिया है। गांव के लिए आवाजाही सुचारु नहीं हो पाई है और पेयजल की सप्लाई में भी सुधार नहीं आया है। आशंका जताई गई कि प्रशासन आचार संहिता का हवाला देकर काम को रोक सकता है। प्रदर्शन में युवा संगठन के कृष्ण नपलच्याल, राजू नबियाल, हयात नबियाल, जगदीश बुदियाल, रमेश रायपा, मुन्नी देवी, लक्ष्मी देवी, खड़क सिंह आदि लोग थे। एसडीएम आरके पांडे ने कहा कि समस्या के समाधान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन