फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The people of the cinema line have a gas office

सिनेमा लाइन के लोगों ने गैस कार्यालय घेरा

Sat, 23 Mar 2019 10:25 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़। Published by: kamlesh kamlesh Updated Sat, 23 Mar 2019 10:25 PM IST
विज्ञापन
The people of the cinema line have a gas office
पिथौरागढ़ में गैस एजेंसी प्रबंधक का घेराव करते लोग। - फोटो : पिथौरागढ़
 पर्याप्त गैस आपूर्ति न होने के विरोध में सिनेमा लाइन के लोगों ने सभासद पवन माहरा के नेतृत्व में गैस कार्यालय का घेराव किया।  लोगों ने कहा कि यदि रसोई गैस की नियमित आपूर्ति नहीं हुई तो वह लोग लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन


घेराव के बाद गैस कार्यालय में दिए ज्ञापन में इन लोगों ने कहा कि सिनेमा लाइन में करीब 4000 गैस उपभोक्ता हैं। सप्ताह में केवल एक दिन शनिवार को रसोई गैस की सप्लाई की जाती है। काफी कम लोगों को रसोई गैस मिल पाती है। सभासद माहरा ने कहा कि सिनेमा लाइन में सप्ताह में दो दिन मंगलवार और शनिवार को रसोई गैस की सप्लाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन


सभासद ने कहा कि गैस वितरण व्यवस्था ठीक न होने पर सिनेमा लाइन के लोग लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने पर मजबूर हो जाएंगे। घेराव कार्यक्रम में माया जोशी, दीपा, रश्मि, किरन पांडे, माया कलखुड़िया, हेमा बिष्ट, विशाल कुमार, मथुरा चलाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घेराव के बाद यह लोग पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरु से मिले। एसपी को बताया गया कि यातायात व्यवस्था ठीक न होने के कारण रसोई गैस के वाहन को खड़े होने के लिए जगह नहीं मिलती। एसपी ने यातायात निरीक्षक दरबान सिंह को गैस वितरण के समय पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed