{"_id":"77ca020c9921bb937f11533d1b6aca3e","slug":"the-party-of-36-including-eight-members-of-the-party-threatened-to-quit-bdc-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा से आठ बीडीसी सदस्यों समेत 36 ने दी पार्टी छोड़ने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा से आठ बीडीसी सदस्यों समेत 36 ने दी पार्टी छोड़ने की धमकी
ब्यूरो/अमर उजाला /पिथौरागढ़
Updated Sat, 07 Feb 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
प्रमुख गंगा बिष्ट समेत 64 लोगों के भाजपा से त्यागपत्र देने के बाद भाजपा छोड़ने वालों की एक और जमीन तैयार होने लगी है। फिर से आठ क्षेत्र पंचायत सदस्यों समेत 36 भाजपाइयों ने पंचायत चुनाव में भितरघात करने वाले लोगों को पार्टी से बाहर न करने पर सामूहिक त्यागपत्र देने का ऐलान किया है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत को भेजे पत्र में इन लोगों ने कहा है कि पंचायत चुनाव में भाजपा ब्लाक कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ ही कुछ जिला स्तरीय और प्रदेश स्तरीय नेताओं ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर पार्टी के घोषित प्रत्याशी के खिलाफ काम कर अधिकृत प्रत्याशी को हराने का काम किया। गंगोलीहाट में ब्लाक प्रमुख पद भी पार्टी प्रत्याशी को हराने का काम किया गया।
पत्र में क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह, चंद्र सिंह, गोकुल सिंह, कमला देवी, अशोक कुमार, शांति देवी, पुष्कर सिंह, सुरेंद्र सिंह, हेमा देवी, हंसा देवी, वरिष्ठ नेता चंदन वाणी, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार कोठारी, प्रकाश पंत, कल्याण सिंह, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बोरा, प्रमिला बुंगला आदि ने कहा है कि पार्टी गतिविधियों में लिप्त लोगों को पार्टी से नहीं निकाला गया तो वह लोग भी इस्तीफा दे देंगे।उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र रावत का कहना है कि इस मामले की जानकारी है लेकिन इस संबंध में प्रदेश नेतृत्व कोई भी निर्णय ही लेगा।