फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The parking lot announced by the CM got stuck in the jam of procrastination

Pithoragarh News: हीलाहवाली के जाम में फंस गया सीएम की घोषणा वाला पार्किंग स्थल

Sun, 20 Apr 2025 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 20 Apr 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
The parking lot announced by the CM got stuck in the jam of procrastination
धारचूला में इस भूमि पर प्रस्तावित है टैक्सी स्टैंड। संवाद
धारचूला (पिथौरागढ़)। धारचूला में पार्किंग की सुविधा नहीं होने से जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। सीएम की ओर से पशुपालन विभाग की जमीन पर टैक्सी स्टैंड का निर्माण करने की घोषणा के बाद भी यह मामला ठंडे बस्ते में है। व्यास, दारमा और छिपला टैक्सी यूनियनों ने एक बार फिर पार्किंग स्थल निर्माण की मांग मुखर करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

धारचूला में पार्किंग की कोई सुविधा नहीं है। यहां पर दारमा, चौदास, व्यास सहित विभिन्न रूटों के लिए संचालित होने वाली 800 से अधिक टैक्सियां सड़क किनारे ही पार्क होती हैं। निजी वाहन, ट्रक और बसें भी सड़क किनारे ही खड़े किए जाते हैं। ऐसे में यहां हर समय जाम की समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन

पूर्व में यहां पशुपालन विभाग की 10 नाली जमीन पर पार्किंग स्थल प्रस्तावित किया गया था। मुख्यमंत्री ने पिछले वर्ष इसकी घोषणा भी की थी लेकिन अब तक पार्किंग निर्माण की कवायद शुरू नहीं हो पाई है। दायित्वधारी अशोक सिंह नबियाल का कहना है कि पार्किंग स्थल निर्माण के संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता हो चुकी है। शीघ्र इस दिशा में कार्यवाही शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटक सीजन शुरू होते ही बढ़ सकती है समस्या
मई पहले सप्ताह से आदि कैलाश और ओम पर्वत के लिए पर्यटकों के आने का क्रम शुरू हो जाएगा। इस साल 50 हजार से अधिक पर्यटकों के यहां आने की संभावना है। इतनी बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचेंगे तो वाहनों को पार्क करने के लिए कहीं स्थान नहीं मिलेगा। ऐसे में जाम की स्थिति गंभीर हो सकती है। व्यास टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष प्रवेश सिंह नबियाल, छिपला टैक्सी यूनियन अध्यक्ष केशर सिंह धामी और दारमा टैक्सी यूनियन अध्यक्ष महेंद्र सीपाल ने शासन-प्रशासन से धारचूला में शीघ्र टैक्सी के लिए पार्किंग स्थल का निर्माण करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed