फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The parents threatened to boycott the election by closing school

विद्यालय बंद करने से नाराज अभिभावकों ने दी चुनाव बहिष्कार की धमकी

Sun, 31 Mar 2019 11:51 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Sun, 31 Mar 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
The parents threatened to boycott the election by closing school
लीमाटौड़ा में आयोजित बैठक में अभिभावक और बच्चे। - फोटो : AMAR UJALA
 समाज कल्याण से संचालित लीमा प्राथमिक पाठशाला के बच्चों को साढ़े तीन किमी दूर प्राथमिक विद्यालय लीमाटौड़ा में समायोजित करने के आदेश से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। नाराज ग्रामीणों ने विद्यालय का संचालन पूर्ववत नहीं करने पर लोक सभा चुनावों का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन


ग्राम प्रधान प्रेम राम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कहा कि समाज कल्याण से संचालित प्राथमिक पाठशाला लीमा में वर्तमान में 11 बच्चे अध्ययनरत थे। नए सत्र में प्रवेश के बाद बच्चों की संख्या 17 हो जाती। इस संस्था में कार्यरत शिक्षक सेवानिवृत्त हो गए हैं। ग्रामीणों की ओर से इसकी सूचना पूर्व में समाज कल्याण विभाग को देने के बावजूद स्कूल के बच्चों को प्राथमिक पाठशाला लीमाटौड़ा में समायोजित करने करने का आदेश जारी कर दिया है। बैठक में ग्रामीणों ने इस मामले में कुछ लोगों पर फर्जी बैठक कर  अभिभावकों को गुमराह करने का आरोप भी लगाया। कहा कि विद्यालय के बंद होने से बच्चों को तमाम असुविधाओं का सामना करना पड़ेगा। यदि विद्यालय का संचालन पूर्ववत नहीं किया गया तो लीमा टौड़ा, टमानी, टौड़ाधार, सिनखोला, बिछट्टा के मतदाता मतदान नहीं करेंगे और आचार संहिता के बाद जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में बच्चों के साथ अभिभावक धरना प्रदर्शन करेंगे। बैठक में प्रेम राम, उमेद राम, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विक्रम सिंह, मीना देवी, शांति देवी, सुरेश प्रसाद, लालू राम, गणेश राम, नंदा देवी, संतोष कुमार,मदन मोहन, पार्वती देवी, पुष्पा देवी, लक्ष्मी, नीतू देवी, दीपा, रेनू, आशा आदि उपस्थित थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed