फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The name of the village Khuni in Pithoragarh district was changed to Devigram

Uttarakhand: अटपटे नाम के कलंक से मुक्त हुआ खूनी...अब कहलाएगा देवीग्राम, पिथौरागढ़ जिले के गांव का नाम बदला

Wed, 20 Aug 2025 01:17 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 20 Aug 2025 01:17 PM IST
सार

पिथौरागढ़ जिले का खूनी गांव अब देवीग्राम के नाम से पहचाना जाएगा। जिला मुख्यालय के नजदीक नैनीसैनी क्षेत्र से सटे इस गांव का नाम बदलने की अधिसूचना सरकार की ओर से जारी कर दी गई है। वर्षों पुरानी यह मांग पूरी होने से ग्रामीणों में खुशी है।

विज्ञापन
The name of the village Khuni in Pithoragarh district was changed to Devigram
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

अब आम बोलचाल की भाषा में सबको चौंकाने और अपनी तरफ ध्यान आकर्षित करने वाला खूनी गांव देवीग्राम के नाम से पहचाना जाएगा। जिला मुख्यालय के नजदीक नैनीसैनी क्षेत्र से सटे इस गांव का नाम बदलने की अधिसूचना सरकार की ओर से जारी कर दी गई है। वर्षों पुरानी यह मांग पूरी होने से ग्रामीणों में खुशी है।

विज्ञापन

नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान इंद्रा जोशी ने बताया कि खूनी गांव का नाम बदलने की मांग ग्रामीण लंबे समय से कर रहे थे। इसके लिए ग्रामीणों ने कई आंदोलन भी किए। यह मांग करने वाले कई बुजुर्ग दुनिया छोड़कर चले गए। इस गांव के रहने वाले वर्तमान में मुंबई निवासी ओएनजीसी के पूर्व महाप्रबंधक एवं कारपोरेट संचार विशेषज्ञ ललित मोहन जोशी ने गांव का नाम बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ग्रामीणों के साथ ही उनका संघर्ष और मुहिम रंग लाई है। शासन की अधिसूचना जारी होने से ग्रामीणों में खुशी है। ग्रामीणों ने सरकार का आभार जताया है।

विज्ञापन

झड़प में मारे गए अंग्रेज तो खूनी गांव नाम पड़ गया
किंवदंतियों के मुताबिक गांव का नाम खूनी पड़ने के पीछे अंग्रेज सैनिकों के मारे जाने की बात हो सकती है। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान इस गांव के आंदोलनकारियों ने अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन छेड़ा था। ग्रामीणों और अंग्रेजों के बीच झड़प हुई जिसमें कुछ अंग्रेज सैनिक मारे गए। ग्रामीणों के मुताबिक, हो सकता है तक से इस गांव को खूनी गांव कहा जाने लगा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


बोले ग्रामीण
सभी ग्रामीण गांव का नाम बदलने के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहे थे। आखिरकार उनके संघर्ष की जीत हुई है। मां मालिकेश्वरी भगवती देवी की भूमि पर बसे हमारे गांव को देवीग्राम के नाम से पहचान मिली है। इसके लिए मैं और सभी ग्रामीण सरकार का आभार व्यक्त करते हैं। - इंद्रा जोशी, प्रधान

हम अपने गांव का नाम काफी समय से बदलवाना चाह रहे थे। इसके लिए गांव के बुजुर्गों ने भी खूब संघर्ष किया। इनमें से कई लोग अब दुनिया में नहीं हैं। गांव का नाम बदलना उन सभी लोगों को श्रद्धांजलि है। सरकार ने हमारी बात सुनी, इसके लिए आभार जताते हैं। - आनंद बल्लभ जोशी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed