{"_id":"66882d406f45ad1c760a4cfb","slug":"the-movement-of-villagers-of-beltari-ended-after-12-days-pithoragarh-news-c-8-1-hld1013-386697-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: 12 दिन बाद समाप्त हुआ बेलतड़ी के ग्रामीणों का आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: 12 दिन बाद समाप्त हुआ बेलतड़ी के ग्रामीणों का आंदोलन
Fri, 05 Jul 2024 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 05 Jul 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
मूनाकोट(पिथौरागढ़)। सड़क और पुल निर्माण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे बेलतडी सहित कई गांव के ग्रामीणों का आंदोलन शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन पर समाप्त हो गया। एडीएम डाॅ.शिवकुमार बरनवाल शुक्रवार शाम तहसीलदार विजय गोस्वामी, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विवेक सक्सेना, पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता विवेक प्रताप सिंह व अन्य अधिकारियों को लेकर गांव पहुंचे।
आंदोलनकारियों से हुई वार्ता में पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने पांच दिन के भीतर सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर देने और पीएमजीएसवाई के अधिकारियों ने क्वारबन के निकट वैली ब्रिज का कार्य 20 दिन के भीतर शुरू करने का आश्वासन दिया। इस आश्वासन पर ग्रामीण मान गए और उन्होंने 20 दिन के लिए आंदोलन वापस ले लिया। वार्ता के दौरान क्वारबन के प्रधान योगेंद्र सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य अशोक भट्ट सामाजिक कार्यकर्ता दया किशन भट्ट आदि मौजूद रहे। संवाद