फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The movement against BSNL tomorrow

बीएसएनएल के खिलाफ आंदोलन कल से

Sun, 19 Apr 2015 11:15 PM IST
अमर उजाल/ब्यूरो/ पिथौरागढ़
अमर उजाल/ब्यूरो/ पिथौरागढ़ Updated Sun, 19 Apr 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
The movement against BSNL tomorrow
चीन और नेपाल की सीमा से सटे धारचूला की खराब संचार सेवा को लेकर 21 अप्रैल को चक्काजाम से आंदोलन का आगाज होगा। संचार व्यवस्था न सुधरने पर 26 अप्रैल को व्यापार मंडल अध्यक्ष आत्मदाह करेंगे।  
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र थापा की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय हुआ कि 21 अप्रैल को आर्मी तिराहे में सांकेतिक चक्काजाम किया जाएगा। एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। 22 अप्रैल को बीएसएनएल के कार्यालय में तालाबंदी की जाएगी। 23 अप्रैल से क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा। कहा गया कि इलाके में एक-एक हफ्ते तक बीएसएनएल का नेटवर्क गायब रहता है। लोगों को मजबूरन नेपाली मोबाइल सिम का प्रयोग करना पड़ता है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष ने कहा कि बीएसएनएल संचार सेवा को बेहतर बनाने के प्रति उदासीन है। व्यापार मंडल अध्यक्ष ने कहा कि कोटेरा में लगे बीएसएनएल का टावर को तत्काल चालू किया जाए। थानीधार और रांथी में जल्द टावर स्थापित किया जाए। इलाके को थ्रीजी सेवा उपलब्ध कराई जाए। यदि ऐसा नहीं होता है तो वह 26 अप्रैल को बीएसएएल के कार्यालय के सामने आत्मदाह कर देंगे। ब्लाक प्रमुख नेत्र सिंह कुंवर ने कहा लोगोें को दलगत राजनीति से ऊपर उठना होगा। जरूरत पड़ी तो केंद्रीय संचार मंत्री से मुलाकात की जाएगी। सभासद अरविंद कुमार, राजेंद्र गर्ब्याल, रजनी ग्वाल, राधा मर्तोलिया ने आंदोलन को समर्थन दिया। बैठक में भीम सिंह रावत, जगदेव डोगरा, देवकृष्ण फकलियाल, ओम प्रकाश वर्मा, प्रकाश गुंज्याल, नवीन खर्कवाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed