{"_id":"65e8a812a26c58558e0f3302","slug":"the-mason-lost-his-life-due-to-drinking-and-fighting-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-110915-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: शराब पीकर मारपीट से गई थी राजमिस्त्री की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: शराब पीकर मारपीट से गई थी राजमिस्त्री की जान
Wed, 06 Mar 2024 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 06 Mar 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। केमू स्टेशन के पास संदिग्ध हालत में मृत मिले बिहार निवासी राजमिस्त्री भगवान चौधरी की मौत शराब पीकर मारपीट से हुई थी। पुलिस ने बुधवार को मौत का खुलासा कर लिया है। गैर इरादतन हत्या के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
तीन मार्च को केमू स्टेशन के पास राजमिस्त्री का शव संदिग्ध हालत में मिला था। जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी शिनाख्त भगवान चौधरी पुत्र भोला चौधरी निवासी उचवा, तुमकड़िया थाना बैरिया जिला पश्चिम चंपारण बिहार के रूप में हुई। सिर पर चोट के निशान थे जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही थी। इस संबंध में उसके भाई ने कोतवाली पिथौरागढ़ में तहरीर दी थी। एसपी लोकेश्वर सिंह ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ राजेश यादव और एसओजी प्रभारी हेम तिवारी के नेतृत्व में टीम का गठन किया। जांच के दौरान जब सीसीटीवी खंगाले गए तो पता चला कि दो मार्च को वह किसी के साथ घूम रहा था और शराब पी रहा था। सर्विलांस की मदद से मृतक के साथ देखे गए व्यक्ति की पहचान की गई। छह मार्च को पुलिस ने हत्या के आरोपी सूबेदार उर्फ पंडित को धोबीघाट पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। संवाद