{"_id":"3c9d8a4b4390d4582e76122b79f83072","slug":"the-house-itself-had-been-murdered-daughters-of-womb-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में ही कत्ल हो रही थीं कोख की बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में ही कत्ल हो रही थीं कोख की बेटियां
अमर उजाल/ब्यूरो/ पिथौरागढ़
Updated Thu, 07 May 2015 06:51 PM IST
विज्ञापन
देवभूमि में बेटियों पर संकट है। पहाड़ में किस तरह बेटियों का कोख में ही कत्ल हो रहा है, इसकी जिंदा तस्वीर बुधवार रात सामने आ गई। भड़कटिया की एएनएम घर से ही लिंग परीक्षण का अवैध कारोबार चला रही थी। जगदंबा कालोनी इलाके में एक भ्रूण मिलने के बाद संदेह के आधार पर हुई खोजबीन के बाद डेढ़ साल से चल रहे इस कारोबार का खुलासा हुआ। एसडीएम अनुराग आर्य के नेतृत्व में बुधवार रात छापा मारकर इस एएनएम को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
एएनएम सीता देवी के घर से अल्ट्रासाउंड मशीन, अल्ट्रासाउंड करते समय उपयोग में आने वाली सामग्री भी बरामद हुई। एसडीएम के साथ एसओजी की टीम और कोतवाली की पुलिस भी थी। एसडीएम ने महिला के खिलाफ धारा 23 (3)/25 पीएनडीटी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए मशीन और अन्य सामग्री को जब्त कर लिया। एसडीएम अनुराग आर्य के अनुसार क्षेत्र में भ्रूण मिलने के बाद से ही शक हुआ कि यहां कोई अवैध तरीके से लिंग परीक्षण और गर्भपात जैसे कार्य कर रहा है। इसके लिए पहले सारी सूचनाएं एकत्र की गई और गोपनीय तरीके से जांच शुरू कर दी गई कि धंधे में कौन लिप्त हो सकता है। सीता देवी चूंकि एएनएम है, इसलिए उसे लिंग परीक्षण संबंधी सारी जानकारी है।
विज्ञापन