फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The hospital has become a refral center

धारचूला से रेफर गर्भवती ने एंबुलेंस में दिया बच्चे को जन्म

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
The hospital has become a refral center
108 एंबुलेंस में पैदा हुआ नवजात। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
संसाधन न होने की वजह से जिले के अस्पताल रेफरल सेंटर बन कर रह गए हैं। नतीजतन, कई बार प्रसव पीड़िताओं का रास्ते में ही प्रसव कराना पड़ रहा है, जो उनकी जान को और जोखिम में डालने जैसा है। रविवार की रात धारचूला से रेफर की गई गर्भवती ने आधे रास्ते में एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दे दिया। इसी तरह शनिवार की रात भी एक महिला का 108 एंबुलेंस में प्रसव कराना पड़ा। हालांकि, दोनों मामलों में जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं।
विज्ञापन

रविवार रात कालिका निवासी प्रसव पीड़िता मंजू पत्नी मोहन सिंह को धारचूला अस्पताल से जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया। रात 10 बजे 108 एंबुलेंस से पिथौरागढ़ लाते समय पलेटा के पास प्रसव पीड़ा होने पर कनालीछीना के ईएमटी भावेश जोशी और मूनाकोट एंबुलेंस के ईएमसी शैलेश चंद ने सफल प्रसव कराया। महिला ने स्वस्थ बालक को जन्म दिया। बाद में जच्चा-बच्चा को महिला अस्पताल पिथौरागढ़ में भर्ती किया गया।
विज्ञापन

इससे पूर्व 25 अगस्त की रात दो बजे जथेरी चमाली निवासी भावना ने भी एंबुलेंस में बच्चे को जन्म दिया। मूल रूप से नेपाल निवासी ललित की पत्नी भावना को रात्रि 11.30 बजे प्रसव पीड़ा हुई। 108 एंबुलेंस कच्ची सड़क होने के कारण डुंगरा से आगे नहीं जा सकी। 12.40 बजे जब एंबुलेंस तक पहुंचे तो उसे तीव्र प्रसव पीड़ा होने लगी। अस्पताल लाते समय गैस गोदाम के समीप एंबुलेंस को रोककर महिला प्रसव कराना पड़ा। बाद में जच्चा-बच्चा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 108 के जिला कोऑर्डिनेटर परमानंद पंत ने बताया कि लोगों को बेहतर सुविधा देने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed