{"_id":"68af4017e42abde919041dca","slug":"the-highway-connecting-the-china-border-is-in-danger-due-to-the-collapse-of-the-security-wall-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-131805-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: सुरक्षा दीवार ढहने से खतरे में आया चीन सीमा को जोड़ने वाला हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: सुरक्षा दीवार ढहने से खतरे में आया चीन सीमा को जोड़ने वाला हाईवे
Wed, 27 Aug 2025 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 27 Aug 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़-धारचूला हाईवे पर सतगढ़ के पास ढही सुरक्षा दीवार। संवाद
पिथौरागढ़। सामरिक और पर्यटन की दृष्टि से चीन सीमा के साथ आदि कैलाश को जोड़ने वाला पिथौरागढ़-धारचूला हाईवे सुरक्षा दीवार ढहने से खतरे में आया है। इसके साथ ही हाईवे के ऊपर बने मकानों को भी खतरा पैदा हो गया है। कनालीछीना विकासखंड के सतगढ़ गांव में पांच करोड़ रुपये से अधिक खर्च कर दो बार बनी सुरक्षा दीवार नहीं टिक सकी। ऐसे में बीआरओ की कार्यशैली पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं।
पिथौरागढ़-धारचूला हाईवे पर सतगढ़ के पास बनी सुरक्षा दीवार बीते मंगलवार ढह गई। दीवार ढहने से आधी सड़क गायब हो गई है। सड़क संकरी होने से भारी वाहन बमुश्किल आवाजाही कर रहे हैं। इस स्थान पर लगातार भूस्खलन हो रहा है इससे हाईवे के ठीक ऊपर बने मकान भी खतरे में आए हैं। करीब छह साल पूर्व इस स्थान पर बीआरओ ने ढाई करोड़ रुपये से अधिक खर्च कर सुरक्षा दीवार का निर्माण किया। तीन साल के भीतर ही यह सुरक्षा दीवार ढह गई। बमुश्किल करीब आठ महीने पूर्व इस स्थान पर फिर से ढाई करोड़ रुपये से अधिक खर्च सुरक्षा दीवार का निर्माण हुआ। काम पूरा होने के सिर्फ तीन महीने बाद ही फिर से यह दीवार ढह गई। साफ है कि यह सुरक्षा दीवार पांच करोड़ रुपये से अधिक का सरकारी खजाना निगल गई लेकिन फिर भी नतीजा शून्य रहा है। ऐसे में बीआरओ की कार्यशैली सवालों में आई है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -
बंद कलवर्ट बने सुरक्षा दीवार ढहने का कारण
करीब छह साल पूर्व पिथौरागढ़-धारचूला हाईवे का चौड़ीकरण हुआ। चौड़ीकरण के दौरान हाईवे बने अधिकांश कलवर्ट बंद कर दिए गए। निकासी के लिए बने कलवर्ट गायब हैं तो बारिश का पानी हाईवे के साथ ही इसके किनारे बसे लोगों की उपजाऊ जमीन के लिए मुसीबत का सबब बन रहा है। एक साथ पानी का गुबार आने से हाईवे की सुरक्षा दीवार ढह रही हैं तो इससे भू कटाव हो रहा है। सतगढ़ के पास सुरक्षा दीवार ढहने का भी यही सबसे बड़ा कारण रहा है। ग्राम प्रधान अंजू, रमेश कापड़ी, भुवन कापड़ी, हीरा बल्लभ कापड़ी, बीडीसी सदस्य कमला देवी, भुवन कापड़ी सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि कलवर्ट बंद करने से गांव में नुकसान हो रहा है। लंबे समय से बीआरओ से बंद कलवर्ट को खोलने की मांग की जा रही है लेकिन इसके लिए गंभीरता नहीं दिखाई जा रही। कहा कि यह लापरवाही भविष्य में बड़ी आपदा का कारण बन सकती है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
कोट-बीआरओ को जल्द सुरक्षात्मक कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। बंद कलवर्ट की भी जानकारी ली जाएगी। इन्हें खोलने के प्रयास होंगे।
खुशबू पांडे, एसडीएम, डीडीहाट।