फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The ground got wet but the throats became dry

Pithoragarh News: जमीन हुई तर लेकिन हलक सूख गए

Fri, 02 May 2025 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 02 May 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
The ground got wet but the throats became dry
अस्कोट के बगड़ीहाट में क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन को ठीक करने पहुंचे कर्मचारी। स्रोत: जल संस्थान
पिथौरागढ़। जिले में बीते बृहस्पतिवार को हुई तेज बारिश और अंधड़ के चलते नगर समेत गंगोलीहाट के गुप्तड़ी, जीवल और बगड़ीहाट क्षेत्र में पेयजल लाइन को नुकसान पहुंचने से पानी की आपूर्ति बाधित रही। नगर क्षेत्र में 30,000 से ज्यादा की आबादी पानी के लिए परेशान रही।
विज्ञापन

बीते बृहस्पतिवार की शाम को कई जगहों पर तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। तेज बारिश के कारण कई स्थानों पर गधेरे उफान पर आ गए। नगर में पानी की सप्लाई करने वाली आंवलाघाट पेयजल भी योजना भी इससे प्रभावित हो गई। अधिशासी अभियंता सुरेश चंद्र जोशी ने बताया कि पानी की पंपिंग नहीं होने से पीडब्ल्यूडी, बजेटी, नगरपालिका जोन की आबादी को शुक्रवार को पानी की आपूर्ति नहीं हुई।
विज्ञापन

इसके अलावा जल जीवन मिशन से जुड़े किरिगांव, मैथाना और देवलाल गांव भी प्रभावित रहा। उन्होंने बताया कि अस्कोट के बगड़ीहाट में आए गधेरे के मलबे से पानी की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। लाइन को ठीक कराने के लिए कर्मचारी लगाए गए हैं। गंगोलीहाट में बिजली बाधित होने से फुटशिल योजना से पंपिंग नहीं हो पाई। इससे गुप्तड़ी और जीवल में लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा। उन्होंने बताया कि सभी जगहों पर पानी की आपूर्ति को सुचारु करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंगनियागाड़ा में मलबे से पटे खेत
बेड़ीनाग। नगर सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में बृहस्पतिवार देर शाम हुई भारी ओलावृष्टि और बारिश से फसल व सब्जियों को काफी नुकसान पहुंचा है। चौड़मन्या क्षेत्र के अंगनियागाड़ा, नैनी और सिंगोली में भारी बारिश के कारण आपदा जैसे हालत हो गए है। अंगनियागाड़ा गांव में तो काश्तकारों के खेत पूरी तरह से मलबे से पट गए हैं। गांव के सभी संपर्क मार्ग टूटने के साथ ही पेयजल लाइन ध्वस्त हो गई हैं। मवेशियों के लिए बनाए गए घास के लुट्टे भी बह गए हैं। शुक्रवार को एसडीएम आशीष जोशी के निर्देश पर तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व टीम क्षति का आकलन करने के लिए गांव पहुंची। इधर, क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता दीपक नेवलिया ने ग्रामीणों से मुलाकात कर नुकसान के बारे में जानकारी ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed