{"_id":"5f26f0648ebc3e144e797411","slug":"the-girl-jumped-into-the-ramganga-due-to-a-minor-argument-pithoragarh-news-hld3920191114","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली कहासुनी के चलते युवती ने लगाई रामगंगा में छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली कहासुनी के चलते युवती ने लगाई रामगंगा में छलांग
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। थल के कुमालगांव निवासी 17 वर्ष की युवती ने मां की डांट से नाराज होकर उफनाती रामगंगा नदी में छलांग लगा दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने नदी में तलाशी अभियान चलाया लेकिन युवती का कोई पता नहीं चल सका।
थल के कुमालगांव निवासी मोती सिंह की पत्नी भावना देवी अपनी बेटी भावना से दिन का भोजन बनाने को कहकर खेतों में चली गई। घर लौटने पर उसने खाना नहीं बनाने पर उसने बेटी को डाट लगाई। इससे नाराज भावना रामगंगा में कूदने की बात कहकर घर से नदी की ओर दौड़ पड़ी। उसके पीछे उसकी मां और बड़ा भाई पंकज भी दौड़े। रामगंगा नदी के पास पहुंचने पर उसके भाई ने उसे आवाज देकर रोकने का प्रयास किया लेकिन गुस्से से बिफरी भावना ने एक न सुनी और उफनती रामगंगा में छलांग लगा दी। उसके इस कदम से घर में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी थल थाने को दी गई।
थल थाने के थानाध्यक्ष सुनील बिष्ट के नेतृत्व में एसआई सोमेंद्र सिंह, एसआई बालकृष्ण आर्या, कांस्टेबल फकीर राम, बृजेश नयाल, मोहन चंद्र की टीम ने नदी में सर्च अभियान चलाया लेकिन नदी के उफान पर होने से उसका कोई पता नहीं चल सका। रविवार को भी सुबह से नदी किनारे ढूंढखोज की गई। लेकिन पता नहीं लग सका। भावना जीजीआईसी थल में 12वीं की छात्रा है। उसके इस कदम से घर में कोहराम मचा हुआ है। उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। अपनी मां की मामूली डांट में भी भावना के इस तरह का आत्मघाती कदम उठाने से हर कोई हतप्रभ है। संवाद