फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The gaora of the village of village of the marginal village

सीमांत के गांव-गांव में निकली गौरा की झांकियां

Fri, 17 Aug 2018 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 17 Aug 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
The gaora of the village of village of the marginal village
पिथौरागढ़ में गमरा(गौरा)की झांकी निकालती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

रामलीला मैदान में सातूं पर्व पर मां गौरा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इससे पहले पितरोटा गांव से मां गौरा की भव्य झांकी निकाली गई। मैदान में रामलीला कमेटी की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

विज्ञापन


पितरोटा गांव में धान के खेतों के बीच से सों घास से मां गौरा की प्रतिमा बनाकर उनका शृंगार किया गया। झांकी को नगरपालिका तिराहा होते हुए सिमलगैर, पुरानी बाजार से रामलीला मैदान में लाया गया। यहां मंत्रोच्चार के बीच मां गौरा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। शनिवार को महेश्वर की प्रतिमा बनाकर गौरा-महेश का विवाह कराया जाएगा। रात को भजन-कीर्तन होंगे। महिलाओं ने खोल दे माता खोल भवानी, धरम किवाड़ और सिलगड़ी का पाला-चाला गिन खेलन्या बॉल, गोविंदी तेर म्यात को जोगी आरोछे, चिम्टा छमाछम गीतों के साथ झोड़े-चांचरी का आयोजन किया।
विज्ञापन


इस मौके पर लीलावती वर्मा, नीलम वर्मा, दीपा बोरा, सविता वर्मा, रेनू, मीना, जानकी पंत, सुधा साह, रुचि वर्मा, माया वर्मा, कमला मेहरा, जीवंती वर्मा, सुमन गुप्ता, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह महरा, पवन महरा, दिलीप वल्दिया, राजेंद्र जोशी, हेम गुप्ता, सुनील वर्मा, सीबी जोशी आदि थे। उधर, जीआईसी मार्ग पर पूर्व शिक्षिका मोहनी तिवारी के घर पर सातूं पर्व का आयोजन किया गया। पं. देवेंद्र प्रसाद जोशी ने व्रती महिलाओं को दूब धारण करवाया। शनिवार को आठूं का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed