{"_id":"6611877ee7e850342a0a0e5e","slug":"the-forests-of-the-frontier-started-blazing-as-the-heat-increased-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-112030-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: गर्मी बढ़ते ही धधकने लगे सीमांत के जंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: गर्मी बढ़ते ही धधकने लगे सीमांत के जंगल
Sat, 06 Apr 2024 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 06 Apr 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के बड़ाबे रोड पर पत्थरखानी के पास बांज के जंगल में लगी आग। स्रोत: जागरूक पाठक
पिथौरागढ़। गर्मी बढ़ने के साथ ही सीमांत के जंगल आग से धधकने लगे हैं। इन दिनों पिथौरागढ़ रेंज के साथ ही कई जगहों पर आग लगी है। शनिवार को बड़ाबे रोड पर पत्थर खानी के पास बांज के जंगल में आग लग गई। वहां से गुजर रहे शिक्षकों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं रहे।
प्रभागीय वनाधिकारी आशुतोष सिंह ने बताया कि अभी तक आग लगने की अधिकांश घटनाएं लोगों के खेतों में हुई हैं। उन्होंने बताया कि आग की तीन घटनाएं आरक्षित वन क्षेत्र में हुई हैं। इनमें पांच हेक्टेयर क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है। गंगोलीहाट, डीडीहाट, अस्कोट में आग लगने की घटनाएं अधिक हो रही है।
वन विभाग को आग पर काबू पाने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विभाग के 71 फील्ड कार्मिक इन दिनों लोकसभा चुनाव ड्यूटी पर हैं। अब गर्मी जैसे-जैसे बढ़ती जाएगी आग की घटनाओं में भी इजाफा होता जाएगा। ऐसे में जंगलों में लगने वाली आग पर काबू पाना काफी मुश्किल होगा।