फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The film people are crossing the river with the help of rope trolley

एक रस्सी से बंधी ट्राली के सहारे नदी पार करने को मजबूर फिलम के लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
The film people are crossing the river with the help of rope trolley
धारचूला के फिलम गांव के लिए लगी इस ट्राली में आवाजाही करने को मजबूर हैं लोग। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
धारचूला (पिथौरागढ़)। सीमांत धारचूला तहसील के फिलम गांव तक जाने के लिए एक पुल तक नहीं है। यहां के लोगों को हर साल बरसात में एक रस्सी लगी ट्रॉली के सहारे नदी को पार कर गांव तक पहुंचना पड़ता है। इससे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन

फिलम युवक मंगल दल के अध्यक्ष जयेंद्र फिरमाल ने कहा कि 2011 से ग्रामीण झूला पुल बनाने की मांग कर रहे है। 2019 में रं संस्था के एजीएम के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत झूलापुल निर्माण की घोषणा कर चुके हैं, लेकिन जरूरी कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीण जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे हैं। 61 वर्षीय सरस्वती देवी ने बताया कि 2000 से 2013 के बीच ग्रामीण अपने संसाधनों से लकड़ी का पुल बनाते रहे हैं, लेकिन 2013 के आपदा के बाद ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया।
विज्ञापन

ग्रामीण सरकार की बेरुखी के कारण मौलिक सुविधाओं से भी वंचित जीवन जीने को मजबूर हैं। 60 वर्षीय देवकी देवी ने कहा कि ट्रॉली भारी होने के कारण युवक तो अधिक ताकत लगाकर पार पहुंच जाते हैं लेकिन बच्चों, महिलाओं को ट्रॉली से यात्रा करने में मुश्किलें आती हैं। इस लिए छह किमी घूमकर दुग्तु पहुंचते हैं। गोविंद बोनाल और अरविंद बोनाल ने कहा कि झूला पुल के बनने से फिलम के साथ ही ग्रामसभा बोन के ग्रामीणों को भी राहत मिलेगी। अभी ग्रामीणों को 15 मिनट का सफर तय करने के लिए तीन से चार घंटे का समय लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को हो रही दिक्कतों के बारे में अवगत कराया गया है। जल्दी ही वैकल्पिक पुल बनाने का कार्य कराया जाएगा।
- अनिल कुमार शुक्ला, उपजिलाधिकारी धारचूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed