{"_id":"5aaff0494f1c1b690e8b55a6","slug":"the-farmer-of-dundu-the-businessman-of-chhandadev-needs-to-be-in-the-collectorate","type":"story","status":"publish","title_hn":"डुंडू के किसान, छड़नदेव के व्यापारी कलक्ट्रेट में गरजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डुंडू के किसान, छड़नदेव के व्यापारी कलक्ट्रेट में गरजे
अमर उजाला ब्यूराे पिथौरागढ़।
Updated Mon, 19 Mar 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में प्रदर्शन करते डृंड और छडनदेव के लोग
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ग्राम पंचायत डुंडू के काश्तकारों, छड़नदेव के व्यापारियों ने सोमवार को डीएम कार्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने एनबी मिनरल्स कारपोरेशन छड़नदेव के खिलाफ की जा रही शिकायतों, कारपोरेशन पर लगाए जा रहे आरोपों को बेबुनियाद बताया। कहा है कि कारपोरेशन के कार्य को बंद कराने से डुंडू, छड़नदेव के लोगों का रोजगार छिनेगा। उन्होंने इस मामले में डीडीहाट के विधायक विशन सिंह चुफाल पर भी निशाना साधा।
प्रदर्शन करने के बाद डीएम को सौंपे ज्ञापन में क्षेत्र के लोगों ने कहा है कि खड़िया खनन का काम कर रही कंपनी में स्थानीय लोगों को रोजगार भी दिया गया है। कंपनी काश्तकारों की जमीन और लोगों के भवनों का लगातार किराया दे रही है। कहा कि क्षेत्रीय विधायक विशन सिंह चुफाल और उनके कार्यकर्ता विधानसभा अध्यक्ष व मुख्य सचिव के सामने झूठे तथ्य प्रस्तुत कर मामले की कई बार जांच करा चुके हैं। बार-बार की जांच से कंपनी का कार्य प्रभावित हो रहा है। कहा कि कुछ लोगों द्वारा माइंस को बंद कराने की कोशिश की जा रही है। माइंस बंद होने पर वह भूख हड़ताल में बैठने को मजबूर होंगे। ज्ञापन में लक्ष्मण सिंह, कमान सिंह, रवि सिंह, त्रिलोक सिंह, ठाकुर राम, सुंदर, प्रेम राम, ऊषा पंत, नंदा देवी, डुंडू की प्रधान तारा देवी, होशियार सिंह, दीपक भंडारी, जगदीश चंद्र, रेखा देवी समेत 65 लोगों के हस्ताक्षर हैं।
मानकों का पालन नहीं कर रही है कंपनी : चुफाल
पिथौरागढ़। डीडीहाट के विधायक विशन सिंह चुफाल का कहना है कि एनबी मिनरल्स कारपोरेशन छड़नदेव मानकों का पालन नहीं कर रही है। राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण से खनन की अनुमति नहीं ली गई है। खदान से निकले मलबे को पहाड़ी से नीचे लुड़काया जा रहा है। जिससे धूल के गुबार उठ रहे हैं। लोगों के स्वास्थ्य पर इसका असर पड़ रहा है।