फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The economy of farmers was supported by the border project

सरहद परियोजना से संवर रही किसानों की आर्थिकी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
The economy of farmers was supported by the border project
पिथौरागढ़ स्थित डीआरडीओ से सब्जी पौध ले जाते काश्तकार। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
लॉकडाउन में डीआरडीओ के रक्षा जैव ऊर्जा अनुसंधान संस्थान (डिबेर) पंडा ने सरहद परियोजना के जरिये किसानों को उन्नत किस्म के सब्जियों के बीज और पौधे बांटे। किसानों को आधुनिक खेती के टिप्स भी दिए।
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते ग्रीष्मकालीन सब्जियों की पौध के लिए किसान परेशान थे। ऐसे में कुछ किसान कई किमी की पैदल दूरी नाप कर संस्थान में पहुंचे। संस्थान के बागवानी अनुभाग की वरिष्ठ वैज्ञानिक वंदना पांडेय ने किसानों को बोटिया कद्दू, लौकी, खीरा, करेला, शिमला मिर्च, टमाटर, बैगन, तोरई की पौध दिलाई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि संस्थान की निदेशक डॉ. मधुबाला के निर्देशन में लॉकडाउन के नियमों का पालन करवा किसानों को नर्सरी से पौध उपलब्ध कराई जा रही है जिससे कि उनको सब्जी उत्पादन से होने वाली आय प्रभावित न हो। उन्होंने बताया कि पखवाड़ेभर के भीतर ही 1.10 लाख से अधिक पौध सीमांत के 65 गांवों के किसानों को पहुंचाई गई हैं। सैन्य यूनिटों को भी सब्जी पौध उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 किमी पैदल चलकर पहुंचे नरेंद्र सिंह
डीआरडीओ बागवानी विभाग की हेड वरिष्ठ वैज्ञानिक वंदना पांडेय ने बताया कि विकासखंड कनालीछीना के रैतोली गांव के किसान नरेंद्र सिंह 30 किमी पैदल चलकर डिबेर प्रक्षेत्र पंडा पहुंचे। उन्हें आवश्यकतानुसार विभिन्न प्रकार की सब्जियों की पौध उपलब्ध कराई गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed