फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The driver failed to cross the N-band due to high speed, resulting in an accident.

Pithoragarh News: स्पीड तेज होने पर चालक नहीं काट पाया एन बैंड, हो गया हादसा

Sun, 15 Mar 2026 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 15 Mar 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
The driver failed to cross the N-band due to high speed, resulting in an accident.
पिथौरागढ़। बंगापानी में इनोवा दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलने के बाद अस्पताल में लोगों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। तीन दोस्तों की मौत से लोगों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

उत्सव बरातघर निवासी आयुष पंत सुबह दोस्तों के साथ अपनी इनोवा कार से निकले। उनके साथ दौला निवासी अंकित पांडेय, आर्मी मेडिकल कोर फिरोजपुर, पंजाब में तैनात लक्ष्मण सिंह नेगी और बचपन से पिथौरागढ़ में परिवार के साथ रहे धारचूला के मांगती निवासी देवेंद्र भट्ट थे। सभी किसी काम के साथ-साथ घूमने के उद्देश्य से मुनस्यारी जा रहे थे।
विज्ञापन

सुबह 11:20 बजे उनका वाहन उमरगढ़ा एन बैंड के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि उनके आगे एक अन्य वाहन चल रहा था। वाहन स्पीड में होने के कारण इनोवा कार चला रहा युवक बैंड नहीं काट पाया और दुर्घटना घट गई। एंबुलेंस से लाते समय आयुष ने अस्कोट के पास दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष के पिता नरेंद्र पंत टकाना रोड पर फिटनेस हाउस के नाम से जिम चलाते हैं। उनके ताऊ ललित पंत भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। जिला मुख्यालय में हादसे की सूचना मिलने पर अस्पताल में लोगों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। तीन दोस्तों की मौत से लोगों की आंखें नम हो गईं। तीनों के शव पोस्टमार्टम कक्ष में रखे गए हैं। सूचना पर भाजपा नेता राकेश देवलाल, भूपेश पंत, कृपाल वल्दिया आदि ने अस्पताल पहुंचकर हादसे पर दुख जताया।

लंदन से एमबीए कर रहे थे आयुष, होली के लिए आए थे घर
आयुष पंत एलएलएम करने के बाद लंदन से एमबीए की पढ़ाई कर रहे थे। उनके दोस्तों ने बताया कि होली मनाने के लिए वह घर आए थे। उन्हें बचपन से ही घूमने का शौक था। उन्होंने ट्रेवलिंग माॅक ब्लॉग भी बनाया था। आयुष का एक भाई हैं। उनकी मौत से माता-पिता और परिजनों के आंसू रुक नहीं रहे हैं।

बीटेक कर वर्क फ्रॉम होम कर रहे थे अंकित
बंगापानी हादसे में जान गंवाने वाले दौला और मूल रूप से स्याला चंडाक निवासी अंकित पांडेय पुत्र बसंत पांडेय बीटेक, एमबीए करने के बाद वर्क फ्रॉम होम कर रहे थे। वह परिवार के इकलौते बेटे थे। उनकी एक बहन हैं। उनके पिता बेड़ीनाग में खंड विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। हादसे की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचे और शोक जताया।
आर्मी मेडिकल कोर में 10 वर्ष पहले भर्ती हुए लक्ष्मण
बंगापानी हादसे में जान गंवाने वाले आर्मी मेडिकल कोर फिरोजपुर, पंजाब में तैनात लक्ष्मण नेगी पुत्र राम सिंह नेगी 10 वर्ष पहले भर्ती हुए थे। उनका परिवार पिथौरागढ़ डिग्री काॅलेज के पास रहता है। उनके बड़े भाई प्रकाश नेगी ने बताया कि वह पांच दिन पूर्व ही छुट्टी पर घर आए थे। वह अविविवाहित थे। उनके पिता भी सेना से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने बताया कि वह किसी काम से मुनस्यारी जा रहे थे लेकिन रास्ते में दुखद घटना हो गई। हादसे के बाद परिवार गहरे सदमे में है।

पंत परिवार के साथ रहता है घायल देवेंद्र
सड़क हादसे में घायल देवेंद्र भट्ट बचपन से ही पंत परिवार के साथ रहता है। वह मूल रूप से धारचूला के मांगती निवासी है। जिला अस्पताल के ईएमओ डॉ. आशु अवस्थी ने बताया कि घायल खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed