फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The death of the child from eating wild mushrooms

जंगली मशरूम खाने से बालिका की मौत 

Mon, 18 Jul 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Mon, 18 Jul 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन

 देवलथल तहसील के बमडोली गांव में रविवार रात जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के पांच लोग बीमार हो गए। इनमें गंभीर रूप से बीमार एक बालिका की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि इलाज के बाद अन्य को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन


बमडोली गांव में शंकर राम के परिवार के लोगों ने रविवार रात जंगल से लाकर मशरूम की सब्जी बनाई। परिवार के सभी पांचों सदस्यों ने सब्जी खाई। सब्जी खाने के थोड़ी देर बाद सभी लोगों को उल्टियां आने लगीं और बेहोशी के दौरे पड़ने लगे। पड़ोस के लोगों ने रात ही सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में भर्ती होने के बाद परिवार के अन्य सदस्यों की तबियत में तो सुधार आने लगा लेकिन शंकर राम की सात वर्षीय बेटी चांदनी की उल्टियां बंद नहीं हुई। सोमवार तड़के उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


शंकर राम (45), उनकी पत्नी सुनीता (40), बेटा ललित (14) और बड़ी बेटी कविता (12) की तबियत ठीक होने पर सभी को  अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 
जिला अस्पताल के डा. नरेंद्र शर्मा का कहना है कि पहाड़ों में इन दिनों प्राकृतिक रूप से जंगलों में मशरूम पैदा होता है। इनमें से कई प्रजातियां विषैली भी होती हैं। किसी भी दशा में जंगली मशरूम खाने का रिस्क नहीं लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सब्जी मंडी में बिकने वाला मशरूम ही खाना चाहिए। जंगली मशरूम का ऊपरी हिस्सा रोटी के बराबर बड़ा होता है। मशरूम में टाक्सिन पाया जाता है। टाक्सिन शरीर में जाने से व्यक्ति की मौत हो जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed