फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The college is not able to function in its building due to lack of electricity and water.

Pithoragarh News: बिजली, पानी के अभाव में अपने भवन में संचालित नहीं हो पा रहा है महाविद्यालय

Thu, 11 Apr 2024 09:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 11 Apr 2024 09:54 PM IST
विज्ञापन
The college is not able to function in its building due to lack of electricity and water.
गंगोलीहाट महाविद्यालय। संवाद
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। बिजली, पानी और सड़क के अभाव में शहीद पवन सिंह सुगड़ा महाविद्यालय अपने भवन में संचालित नहीं हो पा रहा है। तमाम आंदोलनों के बाद 2001 में गंगोलीहाट महाविद्यालय की स्थापना हुई थी।
विज्ञापन

शुरुआत में एक निजी भवन में महाविद्यालय संचालित हुआ। वर्ष 2005 से जिला पंचायत के गेस्ट हाउस में महाविद्यालय की कक्षाएं संचालित हो रही हैं। प्रत्येक वर्ष महाविद्यालय लगभग 40 हजार किराया देता है। 4.95 करोड़ रुपये से सिमलकोट में महाविद्यालय भवन बनकर तैयार हो गया है, लेकिन पानी, बिजली और सड़क की व्यवस्था नहीं होने के कारण किराए के भवन में चल रहा है। महाविद्यालय में 385 छात्र छात्राएं अध्ययन कर रही हैं।
विज्ञापन

हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, इतिहास, भूगोल विषयों से बीए करने के बाद छात्र-छात्राओं को जिला मुख्यालय या अन्य जगह स्नातकोत्तर की डिग्री लेने जाना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने शीघ्र नये भवन में बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था कर नये भवन में संचालित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेयजल के लिए नहीं लगी है निविदा
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। 12 लाख 70 हजार रुपये की लागत से महाविद्यालय भवन में विद्युत का कार्य प्रगति पर है। लगभग 14 लाख रुपये पानी की व्यवस्था के लिए महाविद्यालय के पास है। इसकी निविदा आचार संहिता लगने के कारण नहीं लग पाई है। सड़क के लिए छात्रसंघ लगातार मांग कर रहा है। इस संबंध में वह कई बार पत्राचार भी कर चुके हैं। इसके बाद भी सड़क का निर्माण नहीं किया जा रहा है। संवाद

कोट
बिजली, पानी के लिए शासन से रुपये मिल गए हैं। कार्यदायी संस्था को रुपये दे दिए गए हैं। बिजली पानी की व्यवस्था होने पर नये भवन में शिफ्ट कर दिया जाएगा। - डॉ. मधुकेश गुप्ता, प्राचार्य गंगोलीहाट महाविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed