फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The city's traffic system will change tomorrow

नगर की यातायात व्यवस्था कल से बदलेगी

Sat, 14 Oct 2017 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 14 Oct 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
The city's traffic system will change tomorrow
पिथौरागढ़ में दिवाली की तैयारी को लेकर बैठक लेते सीओ - फोटो : अमर उजाला

दिवाली के मद्देनजर 16 अक्तूबर से पिथौरागढ़ नगर की यातायात व्यवस्था बदल जाएगी। सिल्थाम से गांधी चौक और नगरपालिका चौराहा से सिमलगैर बाजार में वाहनों का प्रवेश बंद हो जाएगा। ज्यादा भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगातार पुलिस की गश्त रहेगी। महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने वालों के साथ इस बार पुलिस सख्ती से पेश आएगी और उनको गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन


शनिवार को कोतवाली में पुलिस क्षेत्राधिकारी शेखर सुयाल ने व्यापारियों की बैठक ली और दिवाली के समय उठाए जाने वाले ऐहतियाती कदमों के बारे में चर्चा की। सीओ ने बताया कि हर बार की तरह इस बार भी यातायात व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा। सिल्थाम से गांधी चौक की तरफ वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया जाएगा और सिल्थाम से सारे वाहन बैंक सड़क की तरफ से जाएंगे। सिमलगैर में किसी भी वाहन का प्रवेश नहीं होगा।
विज्ञापन


उन्होंने सुनारों और मोबाइल फोन के व्यापारियों से अपील की कि वह अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी लगा लें, ताकि अपराधियों पर नजर रखी जा सके। धनतेरस पर बाजार में ज्यादा भीड़ होगी, उस दिन सादी वर्दी में भी पुलिस की गश्त रहेगी। व्यापारियों ने आश्वासन दिया कि व्यवस्था बनाने में पूरा सहयोग देंगे। बैठक में व्यापार संघ के पदाधिकारी समेत अन्य व्यापारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवसिंह मैदान में पटाखा बाजार लगेगा
पटाखा बाजार देवसिंह मैदान में लगेगा। पुलिस क्षेत्राधिकारी शेखर सुयाल ने सभी पटाखा व्यापारियों से अपील की कि वह नियमों का पालन करें और अपनी ओर से किसी प्रकार की अव्यवस्था न फैलाएं। पटाखा बाजार में भी पुलिस की गश्त रहेगी और अग्निशमन का वाहन लगातार मौके पर रहेगा। व्यापारियों से सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed