फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The boycott of Kuwaiti's MSc chemistry exam

कुविवि की एमएससी केमिस्ट्री की परीक्षा का बहिष्कार

Thu, 31 May 2018 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Thu, 31 May 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
The boycott of Kuwaiti's MSc chemistry exam
महाविद्यालय में परीक्षा का बहिष्कार करते छात्र -छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

कुविवि और महाविद्यालय की गलती का खामियाजा एमएससी द्वितीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं को भुगतना पड़ा। इन छात्रों को निर्धारित पाठ्यक्रम नहीं पढ़ाया गया। अब पाठ्यक्रम से बाहर का प्रश्न पत्र देखकर छात्र भड़क गए और उन्होंने परीक्षा का बहिष्कार कर दिया। गलत पाठ्यक्रम पढ़ाने को लेकर छात्रों ने कॉलेज में हंगामा भी किया।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह पहली पाली में एमएससी द्वितीय सेमेस्टर में रसायन विज्ञान विषय के चतुर्थ प्रश्न पत्र की परीक्षा थी। इस परीक्षा में 35 छात्र-छात्राओं को हिस्सा लेना था। पढ़ाए गए पाठ्यक्रम से बाहर का प्रश्न पत्र आने से छात्र-छात्राएं भड़क गए और परीक्षा का बहिष्कार कर दिया। नाराज छात्रों ने गलत पाठ्यक्रम पढ़ाने पर कुविवि और महाविद्यालय प्रशासन को कठघरे में खड़ा किया और भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


छात्र-छात्राओं ने परिसर में खूब हंगामा भी किया। इस बीच परीक्षा प्रभारी डॉ. नरोत्तम जोशी ने विद्यार्थियों को समझा-बुुझाकर शांत किया। छात्रों ने विवि के पाठ्यक्रम के अनुरूप दो माह पाठ्यक्रम की तैयारी और दोबारा परीक्षा कराने की मांग की। इस दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष महेंद्र रावत, एनएसयूआई नेता दीनू तिवारी आदि छात्र नेताओं ने बहिष्कार का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोहरी लापरवाही ने कराई छात्रों की फजीहत 
इस मामले में कुविवि और महाविद्यालय के स्तर पर बड़ी लापरवाही सामने आई है। सत्र के शुरुआत में एमएससी द्वितीय सेमेस्टर के छात्रों को एक पाठ्यक्रम पढ़ाया जा रहा था। ऐन सत्र के बीच में कुविवि ने पाठ्यक्रम बदल दिया, लेकिन महाविद्यालय को इसकी सूचना तक नहीं दी। दूसरी ओर कॉलेज प्रशासन छात्रों को पुराना पाठ्यक्रम पढ़ाता रहा। इस बीच छात्रों को दूसरा पाठ्यक्रम लागू होने की जानकारी हुई। इस पर छात्रों ने पूर्व में भी पाठ्यक्रम को लेकर सवाल उठाए थे, लेकिन महाविद्यालय प्रशासन ने पाठ्यक्रम को लेकर उठ रहे सवालों के बाद भी कुविवि से संपर्क साधकर वस्तुस्थिति स्पष्ट करने की जहमत नहीं उठाई।


अब दोबारा होगी परीक्षा
एमएससी रसायन विज्ञान में द्वितीय सेमेस्टर के चतुर्थ प्रश्न पत्र की परीक्षा अब दोबारा होगी। परीक्षा के बहिष्कार के बाद महाविद्यालय और कुविवि प्रशासन के बीच हुई वार्ता के बाद यह फैसला लिया गया है। गलती के खुलासे के बाद बैकफुट में आए महाविद्यालय प्रशासन ने निर्धारित पाठ्यक्रम की पढ़ाई भी शुरू कर दी है। प्रभारी प्राचार्य डॉ. नरोत्तम जोशी ने बताया कि प्रश्न पत्र की परीक्षा दोबारा होगी। बृहस्पतिवार से छात्र-छात्राओं को निर्धारित पाठ्यक्रम की पढ़ाई कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed