{"_id":"f238912e864964e164496c1e4afbcf88","slug":"the-activity-increased-pancheshwar-dam-project-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचेश्वर बांध परियोजना को लेकर सक्रियता बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचेश्वर बांध परियोजना को लेकर सक्रियता बढ़ी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/पिथौरागढ़
Updated Thu, 16 Apr 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाकाली में प्रस्तावित पंचेश्वर बांध परियोजना के निर्माण के लिए सक्रियता बढ़ने लगी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल नेपाल यात्रा के समय इस बांध परियोजना को मंजूरी दी थी। बांध निर्माण की संभावना, डूब क्षेत्र का पता लगाने के लिए नेपाल में भारत के राजदूत रंजीत राय 18 अप्रैल से छह दिन की भारत यात्रा पर आ रहे हैं। उनके साथ नेपाल के अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल भी रहेगा।
विज्ञापन
बताया गया है कि नेपाल सरकार ने अपने वार्षिक बजट में 15.94 करोड़ रुपए की राशि पंचेश्वर बांध के लिए तय कर दी है। पंचेश्वर विकास प्राधिकरण का गठन कर इसका कार्यालय कंचनपुर में खोल दिया गया है। इसमें भारत और नेपाल के छह छह उच्चाधिकारी तैनात किए गए हैं। 6480 मेगावाट वाली इस बिजली परियोजना में लागत, पानी और बिजली पर दोनों देशों का बराबर हिस्सा होगा। नेपाल से मिली जानकारी के अनुसार भारतीय राजदूत 18 अप्रैल को पंचेश्वर का दौरा करेंगे। वहां से वह पिथौरागढ़ होते हुए धारचूला जाएंगे। धारचूला से वह दार्चुला, बैतड़ी, डडेलधूरा, डोटी, कंचनपुर, कैलाली होते हुए वापस काठमांडू जाएंगे। एसएसबी के पास भी भारतीय राजदूत के भ्रमण का कार्यक्रम आ गया है। अपने दौरे के समय वह महाकाली में लाली नामक स्थान पर प्रस्तावित झूलापुल का भी सर्वे करेंगे। राजदूत के दौरे से तय है कि जल्दी ही महाकाली बांध के निर्माण की प्रक्रिया तेज हो जाएगी।
विज्ञापन