{"_id":"664b840d208fb716ec0a276e","slug":"thal-munsiyari-road-remained-closed-for-two-and-a-half-hours-due-to-debris-pithoragarh-news-c-229-1-shld1026-108449-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: मलबा आने से ढाई घंटे बंद रही थल-मुनस्यारी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: मलबा आने से ढाई घंटे बंद रही थल-मुनस्यारी सड़क
Mon, 20 May 2024 10:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 20 May 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
थल मुनस्यारी सड़क में भारी बारिश से सड़क पर मलबा आने से कई वाहन फंस गए। संवाद
पिथौरागढ़/नाचनी/धारचूला। बारिश के कारण मलबा आने से थल-मुनस्यारी सड़क बंद हो गई। इससे मुनस्यारी जाने वाले लोगों और पर्यटकों को परेशानी उठानी पड़ी। बारिश से नाचनी क्षेत्र में बागवानी को भी काफी नुकसान पहुंचा है।
सोमवार को नाचनी क्षेत्र में एक घंटे तक तेज बारिश हुई। भारी बारिश के कारण थल-मुनस्यारी सड़क हरड़िया के नया बस्ती में मलबा आने से बंद हो गई। सड़क के दोनों ओर कई पर्यटकों के वाहन फंस गए। सड़क बंद होने की सूचना पर लोनिवि का डोजर मौके पर पहुंचा। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए थानाध्यक्ष अंबी राम भी वहां पहुंच गए।
लगभग ढाई घंटे बाद सड़क खुल सकी। इसके बाद फंसे वाहन रवाना हुए। नाचनी क्षेत्र में ओलावृष्टि होने से बागवानी को भी काफी नुकसान पहुंचा है। इधर बंगापानी में भी गरज के साथ तेज बारिश हुई। थल-मुवानी क्षेत्र में भी बारिश होने और धारचूला में तेज बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन
--
पाटी में हुई चार मिमी बारिश
चंपावत। जिला मुख्यालय में लोगों को गर्मी से थोड़ी सी राहत मिली है। आपदा विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में चंपावत में एक मिमी, लोहाघाट में दो मिमी और पाटी में चार मिमी बारिश हुई है। सोमवार को जिला मुख्यालय में सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे गर्मी का एहसास रहा। दोपहर में तेज हवाओं के साथ थोड़ी देर बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। वहीं रविवार देर रात आंधी के साथ चंपावत, लोहाघाट और पाटी में भी हल्की बारिश हुई थी। इधर बारिश होने के बाद भी एक ही दिन में अधिकतम तापमान में दो और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री का उछाल आया। सोमवार को चंपावत का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया। संवाद