फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Thal-Munsiyari road opened, 27 roads including one border road still closed

Pithoragarh News: थल-मुनस्यारी सड़क खुली, एक बार्डर रोड सहित 27 सड़कें अभी भी बंद

Sat, 24 Aug 2024 12:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 24 Aug 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Thal-Munsiyari road opened, 27 roads including one border road still closed
थल-मुनस्यारी मोटर मार्ग पर हरड़िया में बोल्डरों के बीच से आवागमन करते लोग। संवाद
पिथौरागढ़। हरड़िया में बंद थल-मुनस्यारी सड़क में 16 घंटे बाद हल्के वाहनों का संचालन शुरू हो सका। मलबा आने से बंद मुनस्यारी-धापा बार्डर रोड सहित जिले की 27 सड़कें अभी भी बंद हैं। सड़कों के बंद होने से लोगों को पैदल आवागमन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

थल-मुनस्यारी सड़क पर हरड़िया में लगातार भूस्खलन हो रहा है। यह सड़क बृहस्पतिवार शाम छह बजे बंद हो गई थी। इसके चलते रात भर वाहनों का संचालन बंद रहा। शुक्रवार सुबह जेसीबी से सड़क पर गिरे बोल्डर हटाने का काम शुरू हुआ। लगभग 11:30 बजे सड़क को हल्के वाहनों के लिए खोला जा सका। इस दौरान लोगों को पैदल ही जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ा। हरड़िया में लगातार भूस्खलन हो रहा है। पहाड़ी दकरने से पत्थर गिर रहे हैं। इस स्थान पर सड़क दलदल जैसी बन चुकी है। इसके चलते पैदल आवाजाही में भी खतरा बना हुआ है। थल-मुनस्यारी सड़क के खस्ताहाल होने से बस का संचालन नहीं हो रहा है। लोगों को टैक्सियों में महंगा किराया देकर सफर करना पड़ रहा है। हल्द्वानी, देहरादून, दिल्ली जाने वाले यात्रियों को कई वाहन बदलने पड़ रहे हैं। इसके अलावा डीडीहाट विकासखंड क्षेत्र की बंद पड़ी सड़कें अभी नहीं खुल पाई हैं। इसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों को खोलने के लिए मशीनें लगाई गई हैं लेकिन लगातार हो रही बारिश के चलते मलबा और बोल्डर गिरने से सड़कों को खोलने में कठिनाई आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed