फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   TFC Thal-A finals enter

टीएफसी थल-ए का फाइनल में प्रवेश

Wed, 24 May 2017 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
ब्यूरो/अमर उजाला, थल Updated Wed, 24 May 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
TFC Thal-A finals enter
थल में चल रही फुटबाल प्रतियोगिता में गोल के लिए जूझते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

थल फुटबाल क्लब के तत्वावधान में चल रही चैंपियंस फुटबाल प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले में टीएफसी थल-ए ने टीएफसी थल-बी को 3-1 गोल से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

विज्ञापन


थल खेल मैदान में पहला सेमीफाइनल मुकाबला टीएफसी थल-ए और टीएफसी थल-बी के बीच हुआ। मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता चंदन सत्याल ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। मैच शुरू होने के 10वें मिनट में टीएफसी थल-ए के मोहित बिष्ट ने पहला फील्ड गोल कर टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। 25वें मिनट में टीएफसी थल-बी के कुलदीप बोहरा ने शानदार गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। 33वें मिनट में टीएफसी थल-ए के मोहित बिष्ट ने दूसरा गोल दागकर टीम को 2-1 से आगे कर दिया।
विज्ञापन


मध्यांतर के 20वें मिनट में टीएफसी थल-ए के संतोष नित्वाल ने तीसरा गोल दाग कर टीम की जीत पक्की कर दी। इस प्रकार टीएफसी थल-ए ने मुकाबला 3-1 गोल से जीत लिया। मुख्य निर्णायक मनोज जंगपांगी, लाइनमैन अमित कार्की और शमशेर चंद थे। इस मौके पर थल क्लब के अध्यक्ष राजू पंचपाल, बबलू सामंत, पूरन मर्तोलिया, चंद्र मोहन पांगती, परवीन जंगपांगी, मनोहर आर्या, संतोष वर्मा आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed