फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Test By Trunet Machene in Dharchula

टीबी की जांच के लिए धारचूला, मुनस्यारी, डीडीहाट के अस्पतालों में लगेगी ट्रूनेट मशीन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Test By Trunet Machene in Dharchula
Test By Trunet Machene in Dharchula
पिथौरागढ़। डीडीहाट, धारचूला, मुनस्यारी विकासखंडों के अस्पतालों में ट्रूनेट मशीनें लगाई जाएंगी। ट्रूनेट से टीबी मरीजों की जांच हो सकेगी। ट्रूनेट मशीनें लगने के बाद टीबी के मरीजों को जांच के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग विभाग ने डीडीहाट, मुनस्यारी, धारचूला विकासखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) में राज्य के क्षय रोग अधिकारी को ट्रूनेट मशीन लगाने के लिए प्रस्ताव भेजा है। अब इन तीनों स्थानों पर माइक्रोस्कोप से जांच की जा रही है। माइक्रोस्कोपिक जांच में संदेह होने पर आगे की जांच के लिए मरीजों के सैंपल पिथौरागढ़ भेजे जाते हैं, जिसमें जांच रिपोर्ट आने में समय लगता है। अब अस्पताल में ट्रूनेट मशीनें लगने के बाद जांच कुछ ही समय में जांच रिपोर्ट मिल जाएगी। महत्वपूर्ण बात यह है कि ट्रूनेट मशीन में टीबी की बीमारी की हर स्टेज की जांच भी की जा सकेगी।
विज्ञापन

डीडीहाट, मुनस्यारी, धारचूला में टीबी मरीजों की जांच के लिए ट्रूनेट मशीन लगाने का प्रस्ताव भेजा गया है। मशीन लगने के बाद मरीजों की जांच में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. कुंदन कुमार, जिला क्षय रोग अधिकारी, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed