फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Temrary Dam in Lamari Dharchula

मानसून काल में खतरा बन सकती है लामारी के समीप काली नदी में झील

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
Temrary Dam in Lamari Dharchula
लामारी में काली नदी में मलबा और बोल्डर गिरने से बनी झील। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
धारचूला (पिथौरागढ़)। सड़क कटिंग के दौरान गिरे मलबे के कारण बहाव अवरुद्ध होने से लामारी के पास काली नदी में अब भी झील बनी हुई है। यदि मलबा हटाकर पानी की निकासी नहीं की गई तो मानसून काल में बाढ़ का खतरा हो सकता है। जानकारी के बाद प्रशासन ने सड़क निर्माण कर रही कंपनी को मलबा हटाने के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन

सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण लवाघाट-लिपुलेख सड़क के निर्माण के दौरान लामारी के पास मलबा और बोल्डर गिरने के कारण काली नदी का बहाव अवरुद्ध होने से मौके पर झील बन गई थी। प्रशासन के निर्देश पर पूर्व में मलबा हटाया गया था लेकिन पूरा मलबा और बोल्डर न हटने से इस समय भी इस स्थान पर लगभग एक सौ मीटर दायरे में पानी जमा है। मानसून में उच्च हिमालयी क्षेत्र में मूसलाधार बारिश या फिर बादल फटने की घटनाएं होती हैं। इससे काली नदी का जलस्तर भी बढ़ जाता है, ऐसे में अतिवृष्टि होने के बाद झील फटी तो निचले इलाकों में कहर टूट सकता है। धारचूला के एसडीएम नंदन कुमार ने बताया कि मलबा गिरने से झील बनने की जानकारी के बाद सड़क कटिंग करने वाली कंपनी को शीघ्र मलबा हटाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed