{"_id":"6ad10b53a432d540b20a3039","slug":"temples-resounded-with-chants-in-honor-of-goddess-skandamata-pithoragarh-news-c-229-1-shld1026-145636-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: मां स्कंदमाता के जयकारों से गूंजे मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: मां स्कंदमाता के जयकारों से गूंजे मंदिर
Thu, 15 Oct 2026 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 15 Oct 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट/चंपावत। शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन बृहस्पतिवार को क्षेत्र के देवी मंदिर मां स्कंदमाता के जयकारों से गूंज उठे। सुबह से ही श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और संतान सुख की कामना की। मंदिरों में दर्शन-पूजन का सिलसिला सुबह से देर शाम तक जारी रहा। चंपावत के मां हिंग्ला देवी, बालेश्वर महादेव और गोल्ज्यू मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने पूजा की।
लोहाघाट नगर और आसपास के मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की आवाजाही रही। इनमें मां कड़ाई देवी, मां अखिल तारिणी, ऋषेश्वर महादेव, मां वाराही मंदिर और गलचौड़ा बाबा मंदिर शामिल हैं। नेपाल सीमा से लगे गौरा देवी मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया गया। देवडांगरों ने विधि-विधान से हवन किया और अग्नि में आहुतियां अर्पित कीं। उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और विश्व कल्याण की कामना की।