{"_id":"664f1f8910126c9ac3101283c0e4ce7b","slug":"temples-and-mosques-will-prepare-a-list-of-border-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा क्षेत्र के मंदिर और मस्जिदों की सूची होगी तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमा क्षेत्र के मंदिर और मस्जिदों की सूची होगी तैयार
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
Updated Fri, 19 Feb 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पुलिस और एसएसबी संयुक्त रूप से अब यह छानबीन करेंगे कि सीमा क्षेत्र में कहीं पर कोई नया धार्मिक स्थल का निर्माण तो नहीं हो रहा है। इसके अलावा पुलिस और एसएसबी सीमा क्षेत्र में स्थित सभी मंदिरों और मस्जिदों की सूची भी तैयार करेगी। शुक्रवार को पुलिस लाइन में हुई मासिक क्राइम बैठक में एसपी रोशन लाल शर्मा ने कहा कि नेपाल सीमा पर एसएसबी की 11वीं और 55वीं वाहिनी के सहयोग से सख्त चेकिंग की जाएगी। सीमा क्षेत्र में हर प्रकार की गतिविधि पर नजर रखी जाएगी।
एसपी ने कहा कि अब तक एसएसबी के साथ पूरी तालमेल के साथ पुलिस काम कर रही है। भविष्य में भी इस तालमेल को बनाए रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में आतंकियों के सक्रिय होने से नेपाल सीमा पर भी सख्त नजर रखी जा रही है। इस मौके पर एसपी ने कहा कि अब थानों में टेस्ट एफआईआर भी दर्ज होगी। टेस्ट एफआईआर में यह होगा कि पुलिस का अधिकारी गोपनीय तरीके से किसी भी थाने में जाएगा और टेस्टिंग के लिए रिपोर्ट लिखाएगा। अक्सर यह देखा जाता है कि थानों की पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी करती है।
एसपी ने कहा कि सभी स्कूलों में मादक पदार्थों से होने वाले नुकसान की जानकारी देने के लिए पुलिस जागरूकता कैंप लगाएगी। मार्च में सभी थानों का वार्षिक निरीक्षण होगा। बैठक में एसएसबी के अधिकारियों के अलावा सभी थानों के प्रभारी मौजूद थे।