फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Temperatures reached minus seven degrees in Darma and Vyas Valley, water sources froze.

Pithoragarh News: दारमा और व्यास घाटी में माइनस सात डिग्री पहुंचा तापमान, जल स्रोत जमे

Sat, 15 Nov 2025 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 15 Nov 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
Temperatures reached minus seven degrees in Darma and Vyas Valley, water sources froze.
दारमा घाटी में नल से निकलने वाला पानी बर्फ में हुआ तब्दील। संवाद
धारचूला (पिथौरागढ़)। 10,000 से 14,500 फुट की ऊंचाई पर दारमा और व्यास घाटियों में तापमान माइनस सात डिग्री तक पहुंचने लगा है। ऐसे में यहां प्राकृतिक जल स्रोतों के साथ ही नलों में पानी जमने से जल संकट गहरा गया है। ग्रामीण नलों को गर्म कर पानी का इंतजाम कर रहे हैं। कड़ाके की ठंड पड़ने से दुश्वारियां बढ़ने से ग्रामीणों का निचली घाटियों में लौटना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

चीन सीमा से सटे दारमा और व्यास घाटी के गांवों में सुबह-शाम बर्फीली हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आ गई है। हालात यह हैं कि प्राकृतिक जल स्रोतों और नलों में पानी जमने लगा है। जल स्रोतों का पानी बर्फ में तब्दील होने से क्षेत्र के लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। ग्रामीण बर्फ पिघलाकर पानी की व्यवस्था करने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

आदि कैलाश विकास समिति के अध्यक्ष पुनीत सिंह कुटियाल ने बताया कि सुबह और शाम यहां के गांवों में तापमान माइनस सात डिग्री तक पहुंच रहा है। ठंड काफी बढ़ गई है और बर्फबारी की संभावना को देखते हुए कुटी के 30 से अधिक परिवार निचली घाटियों में लौट चुके हैं। एक सप्ताह के भीतर आदि कैलाश और कुटी गांव के अन्य परिवार भी निचली घाटियों में लौट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
दारमा घाटी के दांतू से भी 14 गांव होने लगे खाली
दारमा घाटी के दांतू के पूर्व प्रधान जमन सिंह दताल ने बताया कि ठंड काफी बढ़ गई है। ऐसे में अब हिमालयी क्षेत्र के गांवों में रहना मुश्किल हो गया है। उन्होंने बताया कि अगले कुछ दिन में दारमा घाटी के 14 गांवों के ग्रामीण भी निचली घाटियों में लौट जाएंगे। ऐसे में ये गांव अगले कुछ महीनों के लिए फिर से वीरान हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed