फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Tejam Hospital became visible after clearing of bushes

Pithoragarh News: झाड़ियों की सफाई से नजर आने लगा तेजम अस्पताल

Tue, 25 Nov 2025 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 25 Nov 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
Tejam Hospital became visible after clearing of bushes
झाड़ियों को हटाने के बाद इस तरह साफ नजर आ रहा है तेजम स्वास्थ्य केंद्र। संवाद
नाचनी (पिथौरागढ़)। आखिरकार तेजम अस्पताल झाड़ियों की सफाई होने से नजर आने लगा है। अब मरीज बगैर भय के यहां पहुंच रहे हैं और अस्पताल परिसर नए स्वरूप में नजर आने लगा है।
विज्ञापन

दरअसल, तेजम अस्पताल झाड़ियों से ढक गया था। परिसर के चारों तरफ झाड़ियों से वन्य जीवों का खतरा भी बना हुआ था। हालात यह थे कि मरीज भी यहां आने से डर रहे थे। संवाद न्यूज एजेंसी ने इस मामले को बीते 11 अक्तूबर के अंक में डरिए मत...यह जंगल नहीं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेजम है शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद हरकत में आए स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल परिसर और इसके चारों तरफ उगी झाड़ियों को हटाने का काम शुरू किया था।
विज्ञापन

अब झाड़ियों की सफाई के बाद अस्पताल साफ नजर आ रहा है। इससे मरीजों के साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों में राहत है। चिकित्साधिकारी डॉ. नीतीश भट्ट ने कहा कि निजी संसाधनों और स्टाफ के सहयोग से झाड़ियों को हटा दिया गया है। ग्राम प्रधान लता देवी को भी पत्र देकर अस्पताल परिसर में बकरी, खच्चरों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाकर सहयोग की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed