फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Tehsil deleted from the vault of the fort complex

किला परिसर से हटाई गई तहसील की तिजोरी

Wed, 06 Jan 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़ Updated Wed, 06 Jan 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

गोरखा किला परिसर में अब तक स्थित तहसील कार्यालय को पूरी तरह शिफ्ट कर दिया गया है और किला परिसर में अब तक पड़ी हुई तहसील की पुरानी तिजोरी को हटा दिया गया है। किला परिसर का उत्तराखंड पर्यटन विभाग सौंदर्यीकरण कर रहा है और इस स्थान पर संग्रहालय की स्थापना भी की जाएगी। पर्यटन विभाग ने एडीबी कंस्ट्रक्शन डिवीजन को सुंदरीकरण के लिए 4.54 करोड़ रुपये दिए हैं।


एसडीएम अनुराग आर्य ने बुधवार को सुंदरीकरण के कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि किले के मूल स्वरूप के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए। एसडीएम ने कहा कि अब तहसील कार्यालय पूरी तरह कलक्ट्रेट में शिफ्ट हो गया है। फिर भी कई अरायजनवीस किले के पास ही बैठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई अरायजनवीस गुरुवार से इस स्थान पर काम करते पाया गया तो उसका लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। एसडीएम के साथ निरीक्षण में डीडीओ गोपाल गिरी, राजस्व विभाग के अधिकारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed