फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Teenager dies due to lack of proper treatment

उचित उपचार नहीं मिलने से किशोरी की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Teenager dies due to lack of proper treatment
अनामिका(फाइल) - फोटो : PITHORAGARH
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। पेड़ से गिरकर घायल किशोरी की बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं के चलते जान चली गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने किशोरी को हायर सेंटर रेफर किया लेकिन हायर सेंटर पहुंचने से पहले ही किशोरी ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पव्वाधार कुनारू गांव के अर्जुन सिंह की 17 साल की बेटी अनामिका पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी। परिजनों से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य गंगोलीहाट पहुंचाया, जहां डॉ. कविता जोशी ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते वक्त अनामिका ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अनामिका के मौत के तमाम तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। लोग सोशल मीडिया और अन्य स्थानों पर शासन-प्रशासन से पूछ रहे हैं कि आखिर अनामिका की मौत का जिम्मेदार कौन है। अगर अनामिका को गंगोलीहाट में ही उपचार मिल जाता तो अनामिका की मौत नहीं होती।
विज्ञापन

अनामिका 20 से 25 फुट की ऊंचाई से गिरी थी। उसके मुंह में सूजन थी और आंख की पुतलियां रोशनी डालने पर भी प्रतिक्रिया नहीं कर रही थीं। ऑक्सीजन के साथ उपलब्ध उपचार दिया गया। जिस वक्त उसे अस्पताल लाया गया वह बेहोश पड़ी हुई थी। ब्रेन हेमरेज से जान जाने की आशंका है। - डॉ. कविता जोशी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोलीहाट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed