{"_id":"596cf9474f1c1b60248b4660","slug":"team-of-all-police-personnel-on-all-posts","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी चौकियों पर मुस्तैद दिखी पुलिस की टीम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी चौकियों पर मुस्तैद दिखी पुलिस की टीम
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Mon, 17 Jul 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
थल-मुनस्यारी रोड पर बेटुलीधार और कालामुनि के बीच 15 जुलाई की रात करीब दस बजे एक कार दुर्घटना में चार लोगों की मौत के बाद पुलिस के आदेशों की हकीकत जानने के लिए अमर उजाला टीम ने कई बैरियरों की पड़ताल की। जिलाधिकारी ने रात आठ बजे बाद वाहनों का संचालन रोकने और अगले दिन सुबह पांच बजे से यातायात संचालित करने का आदेश दिया है। मुनस्यारी से थल की ओर जाने वाली रोड पर मुनस्यारी में कोई बैरियर नहीं है लेकिन पुलिस की टीम रात आठ बजे से मुनस्यारी-थल और मुनस्यारी-जौलजीबी रोड पर आठ बजे से गश्त करने लगी थी। यह बात अलग है कि इस रोड पर आठ बजे के बाद न तो कोई वाहन चला और न किसी वाहन चालक ने जिद की। पुलिस ने नगर क्षेत्र के भीतर चल रहे वाहन चालकों का शाम आठ बजे से अल्कोमीटर से जांच शुरू कर दी। आठ बजे से आधे घंटे के भीतर पुलिस ने दस वाहन चालकों का अल्कोमीटर लगाकर जांच की। मुनस्यारी पर्यटन स्थल भी है। नगर की सीमा में देर रात तक वाहनों की आवाजाही होती रहती है। थाना प्रभारी रोहतास सागर अपनी टीम के साथ रात आठ बजे से गश्त पर दिखे। उनका मुख्य ध्यान लंबी दूरी के वाहनों के संचालन पर ज्यादा था।
मानवीय आधार पर प्रसव पीड़िता का वाहन जाने दिया
ओगला चौकी। पिथौरागढ़-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओगला स्थित बैरियर का नजारा कुछ अलग था। हमारी टीम शाम छह बजे से बैरियर पर बैठ गई। ओगला में पुलिस का बैरियर और चौकी दोनों हैं। चौकी में तैनात सिपाहियों ने छह बजे के बाद रोड पर चल रहे हर वाहन का रिकार्ड रखना शुरू कर दिया था। वाहन का नंबर, उसमें बैठी सवारियां, कहां तक जाएंगी आदि। ओगला से नजदीकी कस्बे अस्कोट, जौलजीबी, डीडीहाट, मिर्थी, भागीचौरा हैं। इनमें एक घंटे के भीतर आसानी से पहुंचा जा सकता है। ओगला में पुलिस को मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए एक जीप को पिथौरागढ़ जाने की अनुमति देनी पड़ी। इस जीप में मुनस्यारी के खरतोली गांव की प्रसव पीड़िता कमला देवी के परिजन पिथौरागढ़ अस्पताल ले जा रहे थे। यह जीप रात करीब 8.25 बजे ओगला पहुंची। इसके अलावा एक कार, एक ट्रक, तीन जीपों को पुलिस ने आगे जाने से रोक दिया। चौकी प्रभारी दरबान सिंह मेहरा और मुकेश फर्त्याल शाम छह बजे से ड्यूटी पर थे। फोटो 17 पीटीएच 20 पी
कस्बे में वाहन चलाने वालों को भी हिदायत
थल चौकी। थल की चौकी कुछ ज्यादा अहम है। इस चौकी से होकर डीडीहाट, मुनस्यारी, नाचनी, बेड़ीनाग, बागेश्वर, पांखू के लिए वाहन जाते हैं। सोमवार को रात 8.30 बजे जब हमारी टीम चौकी में पहुंची तो लंबी दूरी का कोई वाहन नहीं मिला। बाजार के अंदर चलने वाले वाहनों की भी पुलिस ने चेकिंग की। लोगों को हिदायत दी कि बाजार में देर रात तक न घूमें। थाना प्रभारी पीआर आगरी मुख्य सड़क पर खुद गश्त पर दिखे। फोटो 17 पीटीएच 21 पी
विज्ञापन
शाम छह बजे से होने लगी वाहनों की जांच
नाचनी चौकी। नाचनी चौकी थल-मुनस्यारी रोड पर स्थित है। यहां पर हमारी टीम शाम छह बजे पहुंची। छह बजे के बाद जितने भी वाहन निकले। सभी का विवरण पुलिस ने रजिस्टर में अंकित करना शुरू किया। आठ बजे के बाद किसी भी वाहन को आगे नहीं जाने दिया। हमारी टीम रात 8.40 तक मौके पर रही। चौकी प्रभारी संतोष राठौर ने बताया कि एसपी के सख्त निर्देश हैं और रात में कोई वाहन नहीं चलेगा। फोटो 17 पीटीएच 22 पी
कहां कहां पर हैं पुलिस के बैरियर
पिथौरागढ़। जिले में पुलिस के बैरियर टनकपुर-पिथौरागढ़ रोड पर घाट में, अल्मोड़ा-बेड़ीनाग रोड पर सेराघाट में, बेड़ीनाग-थल-मुनस्यारी रोड पर थल, नाचनी, क्वीटी में, बागेश्वर-थल रोड पर चौकोड़ी में, डीडीहाट-धारचूला रोड पर ओगला में और पिथौरागढ़-झूलाघाट रोड पर वड्डा में हैं। इन स्थानों पर पुलिस की चेकपोस्ट भी हैं।
आपात स्थिति में क्या किया जाए
पिथौरागढ़। पुलिस के लिए एक दिक्कत यह है कि यदि रात आठ बजे बाद किसी वाहन में कोई गंभीर रोगी ले जाया जाता है तो उस समय मानवीय दृष्टि से क्या करना चाहिए। पुलिस क्षेत्राधिकारी शेखर सुयाल ने बताया कि ऐसी स्थिति में मरीज के साथ जाने वालों से लिखित में यह ले लिया जाएगा कि किसी प्रकार की घटना के लिए वह खुद जिम्मेदार रहेंगे।
बेटुलीधार घटना के बाद प्रशासन का कदम
पिथौरागढ़। थल-मुनस्यारी रोड पर बेटुलीधार में 15 जुलाई की रात हुई कार दुर्घटना के बाद पुलिस अधीक्षक अजय जोशी ने सभी चौकियों, बैरियरों को यह निर्देश जारी कर दिए हैं कि रात आठ बजे बाद वाहनों का संचालन नहीं होने दिया जाए। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने 12 जुलाई को यह आदेश पारित किया था और इस पर सख्ती से अमल के निर्देश दिए। लेकिन ठीक तीन दिन बाद रात के समय वाहन संचालन में दुर्घटना हो गई। एसपी ने इस घटना के बाद क्वीटी चौकी के दो पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया और डीएम ने इस मामले को मजिस्ट्रेटी जांच में शामिल करने का आदेश दिया।