फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Team garkha wins vollyball trophy

Pithoragarh News: वॉलीबाल में गर्खा बना चैंपियन

Thu, 07 Sep 2023 12:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 07 Sep 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Team garkha wins vollyball trophy
​थल मिनी स्टेडियम में दोनों टीम के ​खिलाड़ी। संवाद
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन चल वैजयंती वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल गर्खा ने जीता। रामलीला मैदान में प्रतियोगिता मैच में गर्खा ने जेएमएस डीएवी के मध्य खेला गया।
विज्ञापन

गर्खा ने पहला सेट 25-22, दूसरा जेएमएस डीएवी 25-23 से जीता। गर्खा ने तीसरा और चौथा सेट 25-22, 25-19 से जीतकर फाइनल जीत लिया। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष कमला चुफाल और विशिष्ट अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष नंदा बिष्ट ने विजेता, उपविजेता टीम को पुरस्कार बांटे। फाइनल के मैन ऑफ द मैच अनमोल चंद और मैन ऑफ द सीरीज शुभंकर पाल रहे। इंद्रजीत सामंत, भुवेंद्र भंडारी निर्णायक, शेखर कफलिया स्कोरर रहे। संजू पंत, सौरभ साह ने आंखों देखा हाल सुनाया। आयोजन में जिला वॉलीबाल एसोसिएशन ने सहयोग किया। नवयुवक मंगल दल हाटथर्प के अध्यक्ष लवि कफलिया ने आभार जताया।
विज्ञापन


सत्याल गांव लायंस ने केडीएफसी पिथौरागढ़ को हराया

थल (पिथौरागढ़)। शिवनगरी चैंपियंस फुटबाल ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में सत्याल गांव लायंस की टीम ने एकतरफा मुकाबले में केडीएफसी पिथौरागढ़ को 9-0 हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




डॉ. बीरेंद्र सिंह सत्याल मिनी स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में सत्याल गांव लायंस की ओर से फॉरवर्ड अतुल आर्या ने 3, दीपांशु सौन और निखिल सौन ने 2-2, प्रियांशु बिष्ट व अमित भट्ट ने 1-1 गोल कर टीम को 9-0 से आगे कर दिया और यही स्कोर आखिर तक रहा। लायंस की खिताबी भिड़ंत अब किंग कोबरा क्लब गोल से होगी। मुख्य अतिथि मुवानी महोत्सव समिति के अध्यक्ष कमलदीप सिंह बिष्ट, विक्रम सामंत, जीतेश खनका रहे। रेफरी पंकज रावत, लाइनमैन नीरज कुमार और संदीप मोहन रहे। आंखों देखा हाल कृष्ण गोपाल पंत और राघव कुमार ने सुनाया। इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष अमित सत्याल, शौर्य वर्मा, हरीश मेहरा, गौरवदीप वर्मा समेत कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।

थल मिनी स्टेडियम में दोनों टीम के खिलाड़ी। संवाद

थल मिनी स्टेडियम में दोनों टीम के खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed