{"_id":"64f75f5daf8c49803d069186","slug":"teachers-day-in-pithauragarh-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-4154-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: भारत रत्न सर्वपल्ली राधाकृष्णन को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: भारत रत्न सर्वपल्ली राधाकृष्णन को किया याद
Tue, 05 Sep 2023 10:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 05 Sep 2023 10:34 PM IST
विज्ञापन
एसडीएस इंटर कालेज में शिक्षक दिवस पर सम्मानित करते मुख्य अतिथि। संवाद
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भारत रत्न सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
मिशन इंटर काॅलेज में प्रधानाचार्य जीवन चंद्र जोशी के निर्देशन में छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। जगत सिंह खाती ने संचालन किया। राइंका पीपलकोट में प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक के निर्देशन में भाषण प्रतियोगिता हुई। इसमें सौरभ, दिव्यम, निखिल कुमार अव्वल रहे। नितिन कुमार, दीपक सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी रहे। सोरवैली पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्या लीलावती जोशी और निदेशक डॉ. उमा पाठक ने शिक्षकों को पुरस्कृत किया।
एसडीएस में मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत, प्रधानाचार्य पुष्पराज भट्ट ने पूर्व शिक्षक एलडी पांडेय सहित कई शिक्षकों को सम्मानित किया। दयासागर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव विभा यादव ने मेधावी छात्र-छात्राओं की माताओं को कमला नेहरू पुरस्कार बांटे। वहां खीमराज जोशी, प्रशासक आलोक लुईस, प्रधानाचार्या निर्मला वल्दिया आदि रहे।
विज्ञापन
केएस रावल अटल उत्कृष्ट राइंका थरकोट बालकोट में प्रधानाचार्य बृजमोहन जोशी की अध्यक्षता में छात्रा ज्योति कार्की ने संचालन किया। वहां ज्योति, मानसी, रुचि, नेहा, ईशा, साक्षी, श्वेता, निकिता आदि थे। केंद्रीय विद्यालय पिथौरागढ़ में प्राचार्य भुवन चंद्र जोशी, शिक्षक अशोक ओझा, हेमंती नितवाल ने शिक्षक दिवस की महत्ता बताई। जीवन कुमार, प्रबोध शुक्ला, मनोज क्वीरियाल, प्रतीक बिष्ट, नीरज सामंत आदि रहे।
आइडियल पब्लिक स्कूल में बच्चे राधा-कृष्ण के वेश में विद्यालय पहुंचे। व्यवस्थापिका रमन सेठी ने उनका उत्साह बढ़ाया। राइंका आठगांव शिलिंग में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। मुख्यमंत्री उदीयमान छात्रवृत्ति योजना में चयनित बच्चों को सम्मानित किया गया। वहां प्रधानाचार्य लक्ष्मी दत्त कापड़ी, शंकर दत्त त्रिपाठी, देवेंद्र भट्ट, दीवानी चंद आदि रहे। मूनाकोट के राजकीय हाईस्कूल चौखाल में प्रधानाचार्य योगेश डिमरी, एसएमसी अध्यक्ष जगदीश धामी, पीटीए अध्यक्ष सुंदर सिंह धामी, हरिप्रिया देवी, उमेश चंद्र आदि रहे।
मुवानी महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. गिरीश चंद्र पंत और बलुवाकोट महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. अतुल चंद का व्याख्यान हुआ। गणाई के चेतना पब्लिक स्कूल में प्रबंधक हेमा पंत, प्रधानाचार्या अल्का बोरा ने बच्चों को मिठाई बांटी। धारचूला के केंद्रीय विद्यालय में प्रधानाचार्य राहुल देव, शिक्षक ज्योतिर्मय जोशी, अशोक मीना, दीक्षा कुटिया, अजय पाल आदि रहे। बेड़ीनाग के राबाइंका, राइंका, साधना इंटर कॉलेज, जीडी पब्लिक स्कूल, हिमालया इंटर कॉलेज, एकलव्य एकेडमी में कई कार्यक्रम हुए।