फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Tanakpur Rangers registered a 6-2 victory in a one-sided match

Pithoragarh News: टनकपुर रेंजर्स ने एकतरफा मुकाबले में 6-2 से जीत दर्ज की

Mon, 13 Jul 2026 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 13 Jul 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Tanakpur Rangers registered a 6-2 victory in a one-sided match
टनकपुर (चंपावत)। स्टेडियम टनकपुर में चल रही इंट्रा स्टेडियम सीनियर फुटबाल लीग प्रतियोगिता में टनकपुर रेंजर्स ने एकतरफा मुकाबले में 6-2 से जीत दर्ज की है। टनकपुर रेंजर्स के राजेंद्र सिंह ने तीन गोल की हैट्रिक लगाई। सोमवार को नंधौर एफसी और टनकपुर रेंजर्स के बीच मैच खेला गया। मुख्य अतिथि पूर्व संतोष ट्रॉफी खिलाड़ी विक्रम शुक्ला, पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी अंशुल पांडे, पूर्व फुटबाल खिलाड़ी दानेश अली ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच शुरू करवाया।
विज्ञापन

टनकपुर रेंजर्स ने पहले हाफ से शानदार खेल दिखाया। टीम ने पहले हाफ में चार गोल की बढ़त बनाई। दूसरे हाफ में नंधौर एफसी के खिलाड़ियों ने तालमेल दिखाते हुए दो गोल दागे और स्कोर 4-2 किया, लेकिन टनकपुर रेंजर्स के खिलाड़ियों ने पलटवार करते हुए दो गोल कर स्कोर 6-2 कर टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।
विज्ञापन

टनकपुर रेंजर्स से राजेंद्र सिंह ने तीन, अजय सिंह बिष्ट, चेतन जोशी, नावेद ने एक-एक गोल किए। नंधौर एफसी की ओर से पवन और प्रियांशु भंडारी ने गोल दागे। दूसरा मैच शारदा एफसी और सिटी स्पोर्टिंग की टीमों के बीच खेला गया। मैच गोल रहित समाप्त हुआ। मैचों के निर्णायक फुटबाल कोच गौरव खोलिया रहे। लाइनमैन की भूमिका सौरभ और सैफ ने निभाई। यहां कोच सूरज पांडेय, आशा पांडेय, मनोज टकवाल, प्रकाश सिंह, सुभाष पांडे, पवन पाटनी, महेश चुफाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed