{"_id":"5c796b11bdec224d9d196acc","slug":"take-farming-along-with-gardening-fish-farming-etc","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेती के साथ बागवानी, मछली पालन आदि भी अपनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेती के साथ बागवानी, मछली पालन आदि भी अपनाएं
Fri, 01 Mar 2019 10:55 PM IST
kamlesh kamlesh
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Fri, 01 Mar 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
निरीक्षण करते भाजपा विधायक विशन सिंह चुफाल।
- फोटो : पिथौरागढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां आयोजित किसान मेले में किसानों को खेती के साथ ही बागवानी, मछली पालन, कुक्कुट पालन आदि को अपनाने की सलाह दी गई। किसानों ने मेले में उपकरण, बीज, खाद आदि की खरीददारी की। मेले का आयोजन एकीकृत आजीविका परियोजना एवं कृषि विभाग के संयुक्त रुप से किया।
डीडीहाट के विधायक विशन सिंह चुफाल, जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किसान मेले का शुभारंभ किया। विधायक चुफाल ने कहा कि किसान आत्मनिर्भर होगा तो देश भी आत्मनिर्भर होगा। जिलाधिकारी डॉ. जोगदंडे ने कहा कि किसानों को अपनी आजीविका को बढ़ाने के लिए कृषि के साथ-साथ बागवानी, दुग्ध उत्पादन, मत्स्य, कुक्कुट पालन करना होगा।
नगर पालिका अध्यक्ष पिथौरागढ़ राजेंद्र रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि से किसानों को लाभ मिलेगा। पूर्व दर्जा राज्य मंत्री महेंद्र सिंह लुंठी ने भी विचार रखे। सीडीओ वंदना ने मेले के उद्देश्यों एवं मेले में दी जा रही विभिन्न सुविधाओं की जानकारी दी। मुख्य कृषि अधिकारी डा. अमरेंद्र चौधरी एवं परियोजना प्रबंधक एकीकृत आजीविका परियोजना कुलदीप बिष्ट ने बताया कि कृषि उपकरण एवं यंत्रों पर 80 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। मुख्य उद्यान डॉ. मीनाक्षी जोशी ने प्रधानमंत्री किसान निधि की जानकारी दी। हल्द्वानी से आए कृषि वैज्ञानिक बीसी मुरारी ने कहा कि यहां की जलवायु लिलियम एवं ग्लैडॉलिया के फूलों के लिए उपयुक्त है । बीसी कांडपाल ने मौन पालन संबंधी जानकारी दी।
विज्ञापन
चार किसानों को किसान भूषण सम्मान
पिथौरागढ़। किसान मेले में चार किसानों लक्ष्मी दत्त, गंगा सिंह, रामी चंद और प्रताप सिंह को किसान भूषण सम्मान दिया गया। सभी किसानों को 25-25 हजार की राशि प्रदान की गई। 24 कृषकों को किसान श्री के तहत 10-10 हजार रुपये और दो प्रगति शील समूहों को 20-20 हजार रुपये की धनराशि से पुरस्कृत कर चैक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।